Samsung Galaxy S25 Ultra vs S24 Ultra vs S23 Ultra: किस फोन को खरीदना बेस्ट चॉइस?
Samsung Galaxy S25 Ultra, S24 Ultra और S23 Ultra ये तीन ऐसे स्मार्टफोन हैं, जो पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा की एंट्री इस साल की शुरुआत में हुई थी, इसे सैमसंग का सबसे एडवांस फोन भी कहा जा सकता है।
वहीं, पुराने वाले S24 Ultra और S23 Ultra भी बहुत लोगों की पसंद हैं। ऐसे में अगर आप इन तीनों फोन्स को लेकर कन्फ्यूज हैं कि आखिर किसे खरीदना चाहिए तो आपकी इस दुविधा को हम दूर करने वाले हैं। साथ में कुछ ऑफर्स के बारे में भी बता रहे हैं।

कहां मिल रही है डील?
सैमसंग के तीनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर मिल रही डील अमेजन पर अवेलेबल है। शानदार ऑफर्स में आपकी अच्छी-खासी बचत हो सकती है।
Galaxy S23 Ultra (12GB+256GB) नो-कॉस्ट-EMI और एक्सचेंज ऑफर के साथ मिल रहा है। इसका लॉन्च प्राइस काफी अधिक था, लेकिन अब इस पर हजारों रुपये की छूट मिल रही है।
Galaxy S24 Ultra (12GB+256GB) ₹1,29,999 की कीमत वाला यह फोन अब ₹75,749 में आपका हो सकता है।
Galaxy S25 Ultra (12GB+256GB) लॉन्च प्राइस ₹1,29,999 से घटकर अब ₹1,02,490 में लिस्टेड है। इस पर भी एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं।
स्पेसिफिकेश और फीचर्स
Samsung Galaxy S23 Ultra
डिस्प्ले: 6.8-इंच Dynamic AMOLED 2X, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2
कैमरा: 200MP प्राइमरी + 12MP अल्ट्रा-वाइड + 10MP टेलीफोटो + 10MP पेरिस्कोप
बैटरी: 5000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग
Samsung Galaxy S24 Ultra
डिस्प्ले: वही 6.8-इंच Dynamic AMOLED 2X, 120Hz
प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3
कैमरा: 200MP प्राइमरी, 50MP पेरिस्कोप, 12MP अल्ट्रा-वाइड, 10MP टेलीफोटो
बैटरी: 5000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग
Samsung Galaxy S25 Ultra
डिस्प्ले: 6.9-इंच Dynamic LTPO AMOLED 2X, 120Hz, 2600 निट्स ब्राइटनेस
प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Elite
कैमरा: 200MP प्राइमरी, 50MP पेरिस्कोप, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 10MP टेलीफोटो
बैटरी: 5000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग
कौन है बेस्ट डील?
Galaxy S24 Ultra और S23 Ultra में से आपको एक चुनना है तो आप गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा के साथ जा सकते हैं। इसमें पावरफुल प्रोसेसर, रिफाइन कैमरा सिस्टम और बेहतरीन डिजाइन जैसी खूबियां मिल रही हैं। वहीं, Galaxy S25 Ultra सबसे लेटेस्ट मॉडल हैं, जो सबसे एडवांस तो है साथ में इसकी कीमत भी काफी ज्यादा है। अगर बजट की परवाह नहीं है तो इसे खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








