Samsung के नए फ्लैगशिप फोन बाजार में: Galaxy S26 Ultra समेत 3 मॉडल की सेल शुरू, फीचर्स हैं जबरदस्त
Samsung ने हाल ही में अपनी नई फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज़ को भारत में लॉन्च किया है। इस लाइनअप में Samsung Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स को सबसे पहले 25 फरवरी को ग्लोबल मार्केट में पेश किया था और अब ये भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गए हैं।
नई Galaxy S26 सीरीज़ में Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं। सीरीज़ का टॉप मॉडल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है, जबकि बाकी दो मॉडल Exynos 2600 चिपसेट से लैस हैं। ग्राहक इन स्मार्टफोन्स को Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon, Vijay Sales और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S26 Series की भारत में कीमत
Samsung Galaxy S26 सीरीज़ की बिक्री आज से शुरू हो गई है और यह कई स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है।
Galaxy S26 Ultra कीमत
- 12GB + 256GB - ₹1,39,999
- 12GB + 512GB - ₹1,59,999
- 16GB + 1TB - ₹1,89,999
Galaxy S26 कीमत
- 12GB + 256GB - ₹87,999
- 12GB + 512GB - ₹1,07,999
Galaxy S26 Plus कीमत
- 12GB + 256GB - ₹1,19,999
- 12GB + 512GB - ₹1,39,999
कलर ऑप्शन की बात करें तो Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को Cobalt Violet, Black, Sky Blue और White में लॉन्च किया गया है। वहीं Galaxy S26 Plus केवल Cobalt Violet और Black रंगों में उपलब्ध है। इसके अलावा Samsung अपनी वेबसाइट पर Pink Gold और Silver Shadow एक्सक्लूसिव कलर भी ऑफर कर रही है।

Samsung Galaxy S26 के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S26 में 6.3-इंच का Full-HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Armor 2 लगाया गया है।
फोन 2nm Exynos 2600 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर काम करता है।
कैमरा
- 50MP प्राइमरी कैमरा
- 10MP टेलीफोटो लेंस
- 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 12MP फ्रंट कैमरा
डिवाइस में 4300mAh बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

Samsung Galaxy S26 Plus के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S26 Plus में 6.7-इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो Full-HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी स्क्रीन भी Gorilla Armor 2 प्रोटेक्शन के साथ आती है।
फोन में Exynos 2600 प्रोसेसर, 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज दी गई है। यह भी Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है और इसमें Galaxy AI फीचर्स मिलते हैं।
कैमरा
- 50MP मेन कैमरा
- 10MP टेलीफोटो कैमरा
- 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 12MP सेल्फी कैमरा
यह स्मार्टफोन 4900mAh बैटरी के साथ आता है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra के स्पेसिफिकेशन
Galaxy S26 Ultra इस सीरीज़ का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन है। इसमें 6.9-इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलती है। यह भी Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है और इसमें Galaxy AI फीचर्स मौजूद हैं।
कैमरा
- 200MP प्राइमरी कैमरा
- 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो
- 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 10MP टेलीफोटो कैमरा
- 12MP फ्रंट कैमरा
फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC और USB Type-C जैसे फीचर्स मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








