Home
Deal of the day

Samsung के ये शानदार स्मार्टफोन जो Amazon पर मिल रहे है 23% डिस्काउंट के साथ

दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज सैमसंग (Samsung) कई शानदार मोबाइल फोन पेश करता है जिसमें बजट स्मार्टफोन से लेकर मिड रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन शामिल हैं। अमेजन पर सैमसंग के कई शानदार स्मार्टफोन जो अच्छी खासी डिस्काउंट के साथ भी उपलब्ध है। यदि आप भी सैमसंग ब्रांड के फैन है तो अमेजॉन पर डिस्काउंट के साथ इन मोबाइल फोन को खरीद सकते हैं।

Samsung के ये शानदार स्मार्टफोन जो Amazon पर मिल रहे है 23% डिस्काउंट के साथ

आज हमने यहां कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन के बारे में बताया है जो शायद आपकी भी एक पसंद हो सकती है। तो आइए डालते हैं एक नजर इन बेहतरीन टॉप स्मार्टफोन पर जो अमेजन पर डिस्काउंट के साथ लिस्ट किए गए हैं। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि ऑफर सीमित समय के लिए ही रहता है।

Samsung के बेहतरीन मोबाइल फोन जो अमेजन पर डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं

यहाँ नीचे हमने 25000 रुपये से कम में आने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन बताये है जो अमेजन पर डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं।

Samsung Galaxy F62 स्मार्टफ़ोन

सैमसंग गैलेक्सी F62 जो अमेजॉन पर लेजर ब्लू कलर तथा 6GB राम 128GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध हैं। इस मोबाइल फोन की मूल कीमत 29999 रुपये रखी गई है। लेकिन अभी इस पर 23% यानी 7049 रुपये के डिस्काउंट के बाद सिर्फ 22950 रुपये में मिल रहा है। इस मोबाइल फोन में बेहतरीन कैमरा फीचर और 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। इसका मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का मिलता है।

Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफ़ोन

सैमसंग गैलेक्सी एम32 5G स्काई ब्लू कलर और 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ अमेजॉन पर लिस्ट किया गया है। इस मोबाइल फोन की मूल कीमत तो 23990 रुपये हैं लेकिन अभी 12% का डिस्काउंट मिल रहा है। इस कारण यह मोबाइल फोन आप 20990 रुपये में खरीद सकते हैं। इस मोबाइल फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा तथा 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। यानी फीचर्स के हिसाब से यह मोबाइल फोन भी शानदार हैं।

Samsung Galaxy A22 5G

सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी जो ग्रे कलर में उपलब्ध हैं और इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा यह नो कॉस्ट ईएमआई और एडिशनल एक्सचेंज ऑफर के साथ उपलब्ध हैं। इस मोबाइल फोन में अभी 8% का डिस्काउंट मिल रहा है। यानी अमेजॉन पर इसकी मूल कीमत 23999 रुपये रखी गई है लेकिन 2000 रुपये के डिस्काउंट के बाद यह महज 21999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी और ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।

Samsung A32 स्मार्टफोन

सैमसंग गैलेक्सी A32 जो ब्लू कलर का 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध हैं। इस मोबाइल फोन की अमेजॉन पर मूल कीमत 24999 रुपये रखी गई है लेकिन अभी 12 प्रतिशत यानी 3009 रुपये के डिस्काउंट के बाद 21990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस मोबाइल फोन में बेहतरीन कैमरा फीचर मिलता है जिसमें 64MP+ 8MP+ 5MP+ 5MP का क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। जबकि बैटरी की बात करें तो 5000 एमएएच की बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

इस प्रकार आप अमेजन पर इन टॉप सैमसंग गैलेक्सी के शानदार स्मार्टफोन्स को खरीद सकते हैं जिनपर अभी डिस्काउंट भी रखा गया हैं।

English summary
Samsung Galaxy Smartphone Available with 23% on Amazon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X