Samsung Galaxy Z Flip 6 पर ₹45700 से ज्यादा का बड़ा डिस्काउंट, Amazon पर कीमत हुई काफी कम
अगर आप Samsung Galaxy Z Flip 6 खरीदने की योजना बना रहे थे, तो यह सही मौका हो सकता है। Amazon पर यह फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन इस समय ₹45,700 से ज्यादा की भारी छूट के साथ उपलब्ध है। भारत में लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹1,09,999 थी, और अब यह पहले से काफी बजट-फ्रेंडली हो गया है।
फोन में प्रीमियम फ्लिप डिजाइन, डुअल कैमरा सेटअप, Galaxy AI फीचर्स और स्मूथ परफॉर्मेंस मिलती है। अगर आप अपग्रेड करना चाहते हैं या लंबे समय से सही डील का इंतजार कर रहे थे, तो यह ऑफर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

Samsung Galaxy Z Flip 6 की नई कीमत
Samsung Galaxy Z Flip 6 भारत में ₹1,09,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। Amazon पर यह फोन फिलहाल ₹67,750 में उपलब्ध है, यानी लगभग ₹42,249 का सीधा डिस्काउंट। इसके अलावा, अगर आप Axis Bank क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं, तो ₹3,500 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा और ज्यादा बचत के लिए ग्राहक अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करके और भी छूट प्राप्त कर सकते हैं।
Samsung Galaxy Z Flip 6 के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले
- Samsung Galaxy Z Flip 6 में दो डिस्प्ले दिए गए हैं:
- 6.7-इंच Dynamic AMOLED 2X मुख्य स्क्रीन
- FHD+ रेजोल्यूशन
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- 3.4-इंच Super AMOLED कवर डिस्प्ले
- 60Hz रिफ्रेश रेट
परफॉर्मेंस
फोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट पावर देता है, जो तेज और स्मूथ परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है।
कैमरा
- 50MP प्राइमरी कैमरा
- 12MP अल्ट्रावाइड लेंस
- जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 10MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
- 4000mAh
- 25W फास्ट चार्जिंग
- वायरलेस चार्जिंग दोनों सपोर्ट करती है।
क्या यह एक अच्छा ऑफर है?
अगर आप फ्लिप-स्टाइल प्रीमियम स्मार्टफोन चाहते हैं और Z Flip सीरीज की तलाश में थे, तो Amazon पर मिल रहा यह डिस्काउंट काफी आकर्षक है। भारी मूल्य कटौती, बैंक ऑफर और एक्सचेंज वैल्यू जोड़कर यह डील और भी बेहतर हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications