जबरदस्त डिस्काउंट में मिल रहा सैमसंग का फोल्डेबल फोन, 59000 रुपये तक की बचत का मौका
अगर आप इस होली फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सैमसंग के हाई-एंड Galaxy Z Fold 5 फोल्डेबल फोन को ऑफर्स में खरीद सकते हैं। होली के मौके पर फ्लिपकार्ट इस फोन को खरीदने वाले ग्राहकों को अच्छे-खासे ऑफर्स दे रहा है।
इसमें मल्टीटास्किंग कैपेबिलिटीज, पावरफुल परफॉर्मेंस और बड़ी फोल्डेबल डिस्प्ले जैसी खूबियां ऑफर की गई हैं। इस पर क्या डील मिल रही है और फोल्डेबल फोन किन फीचर्स से लैस है। सब यहां बताने वाले हैं।

फ्लिपकार्ट पर मिल रही कमाल की डील
सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 5 का फ्लिपकार्ट पर मैसिव प्राइस ड्रॉप देखने को मिला है। इस फोन के 256जीबी वेरिएंट के यहां 95,999 रुपये में बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है, जबकि इसकी असली कीमत 1,54,999 रुपये है। इस हिसाब से इस पर तकरीबन 59,000 हजार रुपये की मोटी छूट मिल रही है।
अगर ग्राहक फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो 4,800 रुपये का कैशबैक मिलेगा। जिससे प्रभावी कीमत और भी कम हो जाएगी। इस पर और भी कई ऑफर दिए जा रहे हैं। कुलमिलाकर होली के मौके पर फोल्डेबल फोन खरीदने वालों के लिए यह डील शानदार साबित हो सकती है।
Galaxy Z Fold 5 स्पेसिफिकेशन
गैलेक्सी Z फोल्ड 5 में 7.6 इंच की इनर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो 120 हर्टज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। वहीं, बाहरी स्क्रीन का साइज 6.2 इंच है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर लगाया गया है, जो रोजाना के हेवी टास्क आसानी से हैंडल कर सकता है।
कैमरा के लिहाज से देखें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 50MP मेन सेंसर, 12MP अल्ट्रावाइड और 10MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 4MP का अंडर डिस्प्ले कैमरा और 10MP का कैमरा फ्रंट डिस्प्ले दी गई है। इसमें 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4,400mAh की बैटरी दी गई है।
क्या फायदे की है डील?
अगर आप Samsung Galaxy Z Fold 5 की कीमत कम होने का इंतजार कर रहे थे, तो अब सही समय है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन पर 59,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जो इसे खरीदने का एक शानदार मौका बनाती है।


Click it and Unblock the Notifications








