Home
Deal of the day

Samsung Galaxy Z Fold 5 पर बंपर डिस्काउंट; अमेजन दे रहा खास ऑफर्स और डील

Samsung Galaxy Z Fold 5 Discount: पिछले कुछ सालों में लोगों के बीच फोल्डेबल फोन का क्रेज तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। ऐसे में कई बड़ी कंपनियां अपने कस्टमर्स के लिए बेहतरीन फोन्स पेश कर रही हैं और सैमसंग भी इसमें पीछे नहीं है। अगर आप भी लंबे समय से Samsung के प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन को खरीदने की इच्छा रखते हैं, लेकिन उसकी हाई प्राइस रेंज के कारण खरीद नहीं पा रहे हैं तो अमेजन आपके लिए खास और सही मौका लाया है।

बता दें कि Amazon पर Samsung Galaxy Z Fold 5 पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे यह अब पहले से कहीं ज्यादा कम कीमत पर मिल सकता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या 2025 में इसे खरीदना समझदारी वाला फैसला होगा या आपको आने वाले मॉडल का इंतजार करना चाहिए?

59,999 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 5

Samsung Galaxy Z Fold 5 पर डिस्काउंट

यहां हम फोन के 12GB RAM, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की बात कर रहे हैं, जिसे 1,69,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। फिलहाल अमेजन पर इसे केवल 1,10,000 रुपये में लिस्ट किया गया है, यानी आपको कुल 59,999 रुपये की भारी छूट मिल रही है।

इसके अलावा, अगर आप Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 3,300 रुपये का एक्स्ट्रा कैशबैक मिलेगा। इसके बाद फोन की कीमत 1,06,700 रुपये रह जाएगी।

इतना ही नहीं, अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करते हैं, तो उस पर 73,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि ये ऑफर फोन की स्थिति पर निर्भर करता है।

Galaxy Z Fold 5 के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: फोन में 7.6-इंच का फोल्डेबल AMOLED मेन डिस्प्ले है। इसमें 6.2-इंच का कवर स्क्रीन भी मिलता है। दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आते हैं।

प्रोसेसर: यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी यूसेज के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

कैमरा: इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस है जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम मिलता है। इसके अलावा, 4MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा और 10MP का कवर कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए है।

बैटरी: 4,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

क्या Z Fold 5 खरीदना सही?

इस फोन में बड़ी स्क्रीन और मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट फोल्डेबल डिजाइन दिया गया है। फोन में पावरफुल हार्डवेयर मिलते हैं, जो फोन को लंबे समय तक चलने के लिए मजबूत बनाते हैं।

इसके साथ ही अभी इस फोन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है, जिसका फायदा आप उठा सकते हैं। हालांकि कंपनी जल्द ही नया Galaxy Z Fold 7 लॉन्च कर सकती है, जिसमें बेहतर प्रोसेसर और नई तकनीक हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप लेटेस्ट टेक्नोलॉजी चाहते हैं तो आप थोड़ा इंतजार कर सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Z Fold 5 Price cut discount offers deals features and specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X