Samsung Galaxy Z Fold 6 पर ₹62,000 से ज्यादा की बंपर छूट, जानें कैसे उठाएं ऑफर का फायदा
अगर आप लंबे समय से फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे थे लेकिन कीमत आड़े आ रही थी, तो अब आपके लिए सुनहरा मौका है। Samsung Galaxy Z Fold 6 पर Flipkart पर ₹62,000 से ज्यादा की भारी छूट मिल रही है।
भारत में लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत ₹1,64,999 थी, लेकिन अब यह काफी कम दाम में उपलब्ध है। इस पर क्या डील ऑफर की जा रही है। आइए जानते हैं फुल डिटेल...

Samsung Galaxy Z Fold 6 की नई कीमत
Flipkart पर Samsung Galaxy Z Fold 6 फिलहाल ₹1,06,990 में लिस्ट किया गया है। यानी सीधे तौर पर ₹58,009 की कटौती। इसके अलावा, अगर आप Flipkart Axis Bank या SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो ₹4,000 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। इतना ही नहीं, पुराने फोन के एक्सचेंज पर ₹68,050 तक की बचत का मौका भी दिया जा रहा है, जो डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा।
Samsung Galaxy Z Fold 6 के स्पेसिफिकेशन
Samsung का यह प्रीमियम फोल्डेबल फोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4400mAh की डुअल बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 7.6 इंच की इनर Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले और 6.3 इंच की आउटर Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलती है। दोनों ही स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती हैं।
कैमरा फीचर्स
Samsung Galaxy Z Fold 6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
50MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ)
12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
10MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है।
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ऑफर सीमित समय के लिए
ध्यान रखें कि इस तरह के बैंक ऑफर और डिस्काउंट लिमिटेड टाइम के लिए होते हैं। ऐसे में अगर आप फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह डील आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








