Samsung Holiday Sale: सैमसंग के फ्लैगशिप और फोल्डेबल स्मार्टफोन्स पर भारी छूट!, फोन्स खरीदने का सही समय
Samsung Holiday Sale: साल 2024 जाने वाला है और नया साल 2025 आने वाला है। ऐसे में क्रिसमस डे और नए साल का वेलकम करने के लिए जमकर तैयारियां की जा रही है। कई बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए ढेरों ऑफर्स लेकर आ रही है, ताकि वे अपने ग्राहकों को फेस्टिवल का जश्न मनाने में मदद कर सकें।
अगर आप भी Christmas Day और New Year 2025 पर नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं या किसी फ्रेंड्स को तोहफा देना चाहते हैं, तो Samsung Holiday Sale आपके लिए लाभदायक हो सकती है। इस सेल में सैमसंग के कई फ्लैगशिप फोन पर तगड़ी छूट मिल रही है। आइए Samsung Holiday Sale में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जान लेते हैं।

Samsung Holiday Sale में फ्लैगशिप फोन्स पर बड़ी बचत
Samsung Galaxy S24 Series पर छूट
इस सेल में सैमसंग की Galaxy S24 Series पर भी छूट मिल रही है। आप Galaxy S24 को 62,999 रुपये, Galaxy S24 Plus को 64,999 रुपये और Galaxy S24 Ultra को 1,09,999 रुपये में खरीद सकते हैं। ये कीमतें Galaxy S24 Plus और Galaxy S24 Ultra के 256GB वर्जन के लिए हैं। Galaxy S24 Ultra पर छूट में 8,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 12,000 रुपये का एडिशनल अपग्रेड बोनस भी शामिल हैं। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं, तो 12,000 रुपये का कैशबैक पाने का भी विकल्प मिलेगा।
Samsung Foldable स्मार्टफोन्स पर छूट
सैमसंग हॉलिडे सेल में फ्लैगशिप फोन के साथ ही फोल्डेबल फोन पर भी छूट मिल रही है। कुछ ही महीने पहले मार्केट में आए Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को 24 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर के साथ 1,44,999 रुपये और 89,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। यह ऑफर लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए है। बता दें कि यह EMI ऑफर्स Samsung Galaxy Z Fold 6 के लिए हर महीने 2500 रुपये और 4028 रुपये से शुरू होते हैं।
लेटेस्ट Samsung Galaxy S24 FE पर क्या है ऑफर?
वहीं, अगर आप सैमसंग के लेटेस्ट मॉडल Galaxy S24 FE को भी कम दाम में खरीदना चाहते हैं, तो यह सेल आपके लिए फायदेमंद है। सैमसंग के इस लेटेस्ट मॉडल के 256GB वेरिएंट को सेल में से 60,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Samsung Galaxy S23 Series पर छूट
सैमसंग की इस सेल में Galaxy S23 के बेस वेरिएंट 128GB और 8GB रैम फोन को मात्र 38,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। Galaxy S23 अल्ट्रा को 72,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं Galaxy S23 FE स्मार्टफोन को 29,999 रुपये की कीमत पर खरीदने का मौका मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








