Samsung के इन बजट स्मार्टफोन पर मिल रही हैं भारी छूट
दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज Samsung अपने कई स्मार्टफोन पर अभी भारी डिस्काउंट दे रहा है। वैलेंटाइन डे के मौके पर आप भी नया सैमसंग का मोबाइल फोन खरीद सकते हैं। हमने यहाँ मुख्य रूप से सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज के कुछ स्मार्टफोन के बारे में बताया है जो बेहतरीन बैटरी लाइफ और कैमरा फ़ीचर के साथ अमेजन पर मिलते हैं और साथ ही इन पर छूट भी मिल रही है।

Samsung के ये स्मार्टफोन मिल रहे हैं भारी डिस्काउंट में, जानें डिटेल्स में
यदि आप भी कोई सैमसंग का बजट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो हमने यहाँ पर Samsung के M सीरीज के कुछ स्मार्टफोन के बारे में बताया है जिन्हें आप छूट के साथ खरीद सकते हैं। तो आइये इन मोबाइल फोन के बारे में जानते हैं विस्तार से:
Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन
सैमसंग गैलेक्सी एम52 5जी ब्लेजिंग ब्लैक कलर, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता हैं। यह लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 578G 5G प्रोसेसर के साथ आता है। इसके अलावा इसमें sAMOLED 120Hz डिस्प्ले दी गई है। डिस्काउंट की बात करें तो इस स्मार्टफोन पर अभी अमेजन पर 10000 रुपये की छूट मिल रही है। जी हां, इसकी मूल कीमत 36999 रुपये है लेकिन 29% की छूट के बाद आप इस स्मार्टफोन को सिर्फ 24999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन
सैमसंग गैलेक्सी एम32 5जी जो स्लैट ब्लैक कलर, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। अमेजॉन पर यह स्मार्टफोन काफी ज्यादा पसंद किया गया है और अभी 12% की छूट भी इस पर मिल रही है। जी हां, इसकी ओरिजिनल प्राइस 23969 रुपये है लेकिन 2970 रुपये के डिस्काउंट के बाद आप इस स्मार्टफोन को सिर्फ 20999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी और 48 मेगापिक्सल का धांसू कैमरा फीचर मिलता है।
Samsung Galaxy M12 स्मार्टफोन
सैमसंग गैलेक्सी एम12 जो ब्लू कलर, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में खास बात यह है कि इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी और 8nm प्रोसेसर मिलता है। वहीं 48 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सिस्टम भी इसमें दिया गया है। यह स्मार्टफोन अभी अमेजॉन पर सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन में से एक है, जिसको 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने 4 स्टार की रेटिंग दी है। वहीं अगर डिस्काउंट की बात करें तो अभी 12% की छूट इस पर मिल रही है। इसकी कीमत 12999 रुपये है लेकिन 1500 रुपये की छूट के बाद आप इसको अभी महज 11499 रुपये में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy M21 स्मार्टफोन
सैमसंग गैलेक्सी एम21 2021 एडिशन जो आर्कटिक ब्लू कलर, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। यह मोबाइल फोन अभी 13 प्रतिशत के डिस्काउंट में अमेजन पर बेचा जा रहा है। इसमें FHD+sAMOLED डिस्प्ले, 6 महीने की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट जैसी सुविधा भी दी गयी है। वहीं अगर बैटरी की बात करें, तो इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी और 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा दिया गया है। यह सैमसंग के सबसे सस्ते बजट स्मार्टफोन में से एक हैं जो अभी 2000 रुपये की छूट के साथ मिल रहा है। इसकी ओरिजिनल प्राइस 14999 रुपये है लेकिन अभी महज 12999 रुपये में मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications