नेटवर्क न हो तो भी बात होगी! धमाकेदार फीचर्स वाले Tecno Pova Curve की सेल Live
भारत में आज से Tecno Pova Curve 5G की पहली सेल शुरू हो गई है। इस फोन में एक ऐसा कमाल का फीचर है जो इसे भीड़ से अलग बनाता है। यह फोन बिना नेटवर्क के भी कॉल करने की सुविधा देता है।
जी हां, अगर आपके आस-पास मोबाइल सिग्नल गायब हो जाए, तब भी आप कुछ चुनिंदा Tecno डिवाइसेज के साथ कॉल पर बात कर सकते हैं।

फोन की सबसे बड़ी खासियत?
Tecno Pova Curve 5G में एडवांस्ड कॉलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो नेटवर्क न होने की स्थिति में भी कनेक्टेड डिवाइसेज के बीच वॉयस कॉल को मुमकिन बनाती है। यह फीचर खासतौर पर उन इलाकों में काम आता है जहां नेटवर्क कमजोर या बिल्कुल नहीं होता।
Tecno Pova Curve 5G: कीमत और ऑफर्स
वेरिएंट कीमत
6GB+ 128GB स्टोरेज 15,999 रुपये
8GB+ 128GB स्टोरेज 16,999 रुपये
- Flipkart पर आज दोपहर 12 बजे से सेल शुरू।
- 10 महीने तक No Cost EMI का ऑप्शन।
- BOBCARD EMI पर 10% की छूट।
- ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध।
- कलर ऑप्शन: Neon Cyan, Magic Silver, और Geek Black
ये हैं टॉपक्लास फीचर्स
डिस्प्ले: 6.78 इंच FHD+ AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स ब्राइटनेस से लैस है।
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर इस फोन में लगा हुआ है, जो Mali-G615 GPU के साथ मिलकर काम करता है।
कैमरा: इसमें 64MP Sony IMX682 मेन कैमरा, AI लेंस, 13MP सेल्फी कैमरा मिलता है।
बैटरी: स्मार्टफोन में 45W Fast Charging को सपोर्ट करने वाली 5,500mAh की बैटरी लगाई गई है।
सॉफ्टवेयर: HiOS 15 (Android 15), AI फीचर्स जैसे Circle to Search, AIGC Portrait 2.0, Privacy Blur
अन्य खूबियां: फोन में Dolby Atmos डुअल स्पीकर, IP64 रेटिंग, IR ब्लास्टर और हिंदी/बंगाली में Ella AI असिस्टेंट की सुविधा दी गई ह।
कब मिलेगा Android 16?
Tecno ने वादा किया है कि इस डिवाइस को Android 16 का अपग्रेड और 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








