iPhone 17 पर हजारों का डिस्काउंट, फ्लैगशिप परफॉर्मेंस कम दाम में, जल्दी लपक लें डील
लेटेस्ट iPhone 17 अब हजारों रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। पिछले महीने लॉन्च हुए इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को अगर आप अभी खरीदते हैं, तो अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं। इसमें टॉप-नॉच परफॉर्मेंस, अपग्रेड कैमरा सेटअप और पावरफुल चिपसेट दिया गया है, जो इसे मार्केट के सबसे दमदार फोन्स में शामिल करता है। आइए जानते हैं कि इस पर क्या ऑफर मिल रहा है और इसमें क्या खास खूबियां दी गई हैं।

iPhone 17 का पहला बड़ा डिस्काउंट
एप्पल ने पिछले महीने अपने Awe Dropping इवेंट में iPhone 17 सीरीज लॉन्च की थी, जिसमें चार मॉडल शामिल हैं - iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और नया iPhone Air।
भारत में iPhone 17 की शुरुआती कीमत ₹82,900 रखी गई थी। लेकिन अब Zepto पर इस फोन को ₹78,079 में खरीदा जा सकता है। यानी ₹4,821 का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है।
इसके अलावा, अगर आप RBL बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको अतिरिक्त ₹250 की छूट भी मिलेगी। इस तरह फोन की इफेक्टिव कीमत ₹77,829 तक पहुंच जाती है। कुल मिलाकर यूजर्स को ₹5,071 की बचत का फायदा हो रहा है।
iPhone 17 के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.3-इंच LTPO Super Retina XDR OLED
- 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट
- Dolby Vision सपोर्ट
- 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस
प्रोसेसर: नया Apple A19 चिप (3nm प्रोसेस)
रैम और स्टोरेज: 8GB RAM और 512GB तक NVMe स्टोरेज
कैमरा
- रियर में डुअल 48MP कैमरे (वाइड + अल्ट्रा वाइड)
- फ्रंट में 18MP मल्टी-एस्पेक्ट सेंसर, Dolby Vision HDR वीडियो सपोर्ट के साथ
सॉफ्टवेयर: iOS 26
अन्य फीचर्स
- IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस
- Face ID, UWB Gen2 सपोर्ट
- सैटेलाइट कनेक्टिविटी
- 3692 mAh बैटरी (वायर्ड और MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट)
क्यों खास है यह डील?
एप्पल के नए आईफोन्स पर शुरुआती महीनों में डिस्काउंट मिलना बहुत कम देखने को मिलता है। ऐसे में iPhone 17 पर ₹5,000 से ज्यादा की छूट मिलना ग्राहकों के लिए बेहतरीन मौका है।
अगर आप लेटेस्ट iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह ऑफर निश्चित रूप से फायदे का सौदा साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








