Flipkart Republic Day 2025 Sale: स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य प्रोडक्ट्स पर पाएं बेहतरीन डील, जानें ऑफर्स
Flipkart की Republic Day 2025 सेल अब प्लस यूजर्स के लिए शुरू हो चुकी है, जिसके तहत ग्राहकों को स्मार्टफोन्स, लैपटॉप और अन्य प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डील्स और डिस्काउंट्स ऑफर किए जा रहे हैं। अगर आप भी इस वक्त नए डिवाइस की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए सबसे बेहतरीन मौका हो सकता है।
फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे 2025 सेल में HDFC क्रेडिट कार्ड से की गई खरीदारी पर 10% की इंस्टेंट छूट मिल रही है। आज हम अपने इस आर्टिकल में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी समेत अन्य प्रोडक्ट्स कैटेगिरी में मिलने वाले टॉप 5 डील्स की डिटेल्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको मिस नहीं करना चाहिए।

Flipkart Republic Day 2025 सेल में टॉप 5 डील्स
Samsung Galaxy S24 Plus पर बंपर छूट: अगर आप सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर Galaxy S24 Plus की डील को आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। यह फोन अब आपको 99,999 रुपये की कीमत के बजाय 59,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल सकती है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 56,999 रुपये हो जाती है।
Samsung Galaxy Book4 Intel Core i7 13th Gen 1355U
फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल के दौरान आप सैमसंग गैलेक्सी बुक4 (इंटेल कोर i7 13वीं जेनरेशन 1355U) पर बेहतरीन डील पा सकते हैं। यह लैपटॉप आपको महज 66,990 रुपये में मिल जाएगा, जिसमें 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट और 8,750 रुपये का बैंक डिस्काउंट शामिल है। इन सभी ऑफर्स के साथ इसकी प्रभावी कीमत 54,240 रुपये हो जाती है।
अगर आप अपने स्मार्ट टीवी को लेटेस्ट 4K Google TV से अपग्रेड करने का सोच रहे हैं, तो Motorola EnvisionX (50-इंच) 4K LED स्मार्ट टीवी पर आप शानदार डील पा सकते हैं। यह टीवी आपको इस सेल में 51,999 रुपये के बजाय महज 23,999 रुपये में मिल जाएगा। वहीं बैंक डिस्काउंट के साथ इसे 22,749 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इनके अलावा Samsung Galaxy Tab S9 FE+ पर भी भारी छूट दी जा रही है। यह फ्लैगशिप टैबलेट 34,999 रुपये में मिल रहा है, लेकिन HDFC क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 7,000 रुपये की छूट मिल रही है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 27,999 रुपये हो जाती है। इसके अलावा Apple, Google और Samsung जैसे ब्रांड के अन्य मॉडल भी फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल में बेहद कम कीमतों में उपलब्ध हैं।
Apple Watch Series 10 (GPS 42mm) को अब 46,900 रुपये की लॉन्च कीमत के बजाय 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही बैंक डिस्काउंट के साथ इसकी कीमत 37,249 रुपये हो जाएगी। ऐसे में आप इसे अब तक के सबसे कम कीमत में खरीद सकेंगे। इसके अलावा डील और ऑफर्स की जानकारी के लिए आप फ्लिपकार्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








