1000 रुपये से कम में आते हैं Amazon पर ये टॉप वायरलेस Wi-Fi राउटर
COVID-19 महामारी के धीमे होने के कोई संकेत नहीं दिखने के साथ, घर पर एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन अधिकांश लोगों के लिए एक प्राथमिक आवश्यकता बनी हुई है। एक एंट्री-लेवल वाई-फाई (Wi-Fi राउटर) एक नियमित इंटरनेट यूजर्स की जरूरतों को पूरा करता है जो पर्याप्त नेटवर्क कवरेज की तलाश में है। मार्केट में बहुत सारे ऑप्शन्स उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ बजट के वायरलेस वाई-फाई राउटर (Wireless Wi-Fi Router) 1000 रुपये से कम में आते हैं और Amazon पर काफी पसंद भी किये गए हैं, तो आइए डालते हैं एक नजर।

1000 रुपये से कम में आते हैं Amazon पर ये टॉप वायरलेस Wi-Fi राउटर
हमने यहाँ कुछ शानदार वायरलेस वाई फाई राउटर्स के बारे में बताया है जो अभी अमेजन पर बम्पर डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं, तो आइए एक नजर घुमाते हैं:
डी-लिंक DIR-615 वायरलेस N300 Wi-Fi राउटर
वर्तमान में अमेज़न इंडिया पर 48% छूट पर, D-Link DIR-615 वायरलेस N300 Wi-Fi राउटर IEEE 802.11n/g टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें कंप्यूटर और गेम के साथ हाई-स्पीड इंटरनेट एक्सेस शेयर करने के लिए हाई-गेन एंटेना और फास्ट ईथरनेट पोर्ट्स (WAN/LAN) हैं। यह WPA/WPA2 और फ़ायरवॉल NAT, SPI, IP फ़िल्टर, MAC फ़िल्टर, DMZ, DDos प्रिवेंशन, और IPv6, TR-069, VLAN, स्टेटिक रूटिंग आदि जैसे सपोर्ट के साथ एडवान्स्ड सिक्योरिटी के साथ आता है। D-Link DIR - 615 Wi-Fi राउटर का एक प्रमुख आकर्षण इसकी तीन साल की ब्रांड वारंटी है। इस प्रकार 856 रुपये के डिस्काउंट के बाद आप इस Wi-Fi राउटर को सिर्फ 944 रुपये में खरीद सकते हैं, साथ ही इस वाई फाई राउटर को Amazon पर 4 स्टार की रेटिंग मिली है।
TP-लिंक TL-WR820N वायरलेस राउटर
टीपी-लिंक टीएल-डब्ल्यूआर820एन 1000 रुपये से कम के वायरलेस राउटर के लिए सबसे पॉपुलर ऑप्शन में से एक है। आईईई 802.11 बी/जी/एन टेक्नोलॉजी के साथ कंपिटेबल, टीपी-लिंक टीएल-डब्ल्यूआर820एन ऑनलाइन कार्यों के लिए 300Mbps वायरलेस ट्रांसमिशन स्पीड प्रदान करता है। इसके दो 5dBi एंटेना और 2×2 MIMO बेहतर वायरलेस ट्रांसमिशन प्रदान करते हैं और मजबूत सिग्नल तीव्रता के साथ कवरेज प्रदान करते हैं। वायरलेस Wi-Fi राउटर IPTV सपोर्ट, IGMP प्रॉक्सी/स्नूपिंग, ब्रिज और टैग VLAN को IPTV स्ट्रीमिंग को ऑप्टिमाइज़ करने के साथ आता है। अगर आप भी अभी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं और वाई फाई राउटर ढूंढ रहे हैं तो यह आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस पर अभी 23 प्रतिशत की छूट मिल रही है। यानी मूल कीमत 1299 रुपये है लेकिन 300 रुपये के डिस्काउंट के बाद आप इसको महज 999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Tenda N301 वायरलेस-N300 वायरलेस Wi-Fi राउटर
Tenda N301 राउटर घरेलू उपयोग के लिए 1000 रुपये की कीमत के तहत एक और बेहतरीन ऑप्शन है। यह IEEE802.11n का कम्प्लाई करता है, 300mbps तक की वायरलेस स्पीड प्रदान करता है, जिससे यह रोजमर्रा की वेब एक्टिविटीज के लिए एकदम सही है। N301 आईएसपी नेटवर्क को वायरलेस तरीके से कनेक्ट करने के लिए क्लाइंट राउटर के रूप में भी काम कर सकता है या एपी को हर कोने में इंटरनेट शेयर करने के लिए अपलिंक कर सकता है। Tenda N301 ने पैरेंटल कंट्रोल बभी इंटीग्रेट किया है। इस पर अभी 50 प्रतिशत की छूट मिल रही है, यानी मूल कीमत 2000 रुपये है लेकिन 1001 की छूट के बाद यह अभी सिर्फ 999 रुपये में मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications