New Year 2026 से पहले Vijay Sales Apple Days Sale: iPhone 17 से MacBook तक भारी छूट
अगर आप लंबे समय से अपने Apple डिवाइसेज अपग्रेड करने का इंतजार कर रहे थे, तो अब सही मौका आ गया है। Vijay Sales ने अपनी खास Apple Days Sale की शुरुआत कर दी है, जिसमें iPhone, MacBook, iPad, Apple Watch और AirPods समेत लगभग हर Apple प्रोडक्ट पर बड़ी छूट मिल रही है।
यह सेल 28 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक देशभर के 160+ स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर चलेगी। इस बार ऑफर्स पहले से ज्यादा दमदार हैं- ज्यादा डिस्काउंट, स्मार्ट बैंक डील्स और लॉयल्टी रिवॉर्ड्स के साथ।

iPhone 17 सीरीज और iPhone 16 पर बंपर ऑफर
Vijay Sales Apple Days Sale में सबसे बड़ा आकर्षण नई iPhone 17 सीरीज़ है। iPhone 17 (256GB) की कीमत ₹82,900 से शुरू हो रही है और इसके साथ ₹3,000 के MyVS Reward पॉइंट्स मिलेंगे। ICICI और चुनिंदा बैंक कार्ड से इन-स्टोर खरीद पर ₹4,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और ₹9,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।
वहीं, iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,21,490 और iPhone 17 Pro Max की ₹1,34,490 रखी गई है। हाल ही में लॉन्च हुआ iPhone Air (256GB) भी ₹90,900 में उपलब्ध है। पुराने मॉडल्स की बात करें तो iPhone 16 ₹57,990 से, iPhone 16 Plus ₹64,490 से, iPhone 16E ₹46,990 से और iPhone 15 ₹49,490 की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है।
MacBook पर भी बड़ी बचत
लैपटॉप खरीदने वालों के लिए भी इस सेल में अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं। MacBook Air का 13-इंच वेरिएंट, जिसमें लेटेस्ट M4 चिप दी गई है, ₹79,990 से शुरू हो रहा है, जबकि 15-इंच वेरिएंट की कीमत ₹1,02,490 रखी गई है। इन दोनों पर ₹10,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
प्रोफेशनल यूजर्स के लिए MacBook Pro, जिसमें नया M5 चिप दिया गया है, ₹1,52,990 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है और इस पर ₹5,000 तक की छूट दी जा रही है।
iPad, Apple Watch और AirPods पर ऑफर्स
टैबलेट और वियरेबल कैटेगरी में भी Vijay Sales ने शानदार डील्स पेश की हैं। iPad 11th Gen (A16) ₹30,190 से, iPad Air (M3 चिप) ₹51,490 से और iPad Pro (M5 चिप) ₹89,990 से शुरू हो रहा है। वॉच सेगमेंट में Apple Watch Series 11 की कीमत ₹40,990, Watch SE (3rd Gen) की ₹21,990 और Watch Ultra 3 की ₹78,990 रखी गई है, जिन पर अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट और कुछ मामलों में एक्सचेंज बेनिफिट भी मिल रहा है।
ऑडियो प्रोडक्ट्स में AirPods 4 ₹10,790 से, AirPods 4 ANC ₹14,990 से और AirPods Pro (3rd Gen) ₹21,990 में मिल रहे हैं, जबकि Beats ऑडियो एक्सेसरीज ₹3,790 से शुरू होती हैं। इसके अलावा, Protect+ with AppleCare Services पर 20% तक की छूट और चार्जर, केस, केबल व Apple Pencil जैसे एक्सेसरीज पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
बैंक ऑफर और लॉयल्टी बेनिफिट्स
इस सेल को और आकर्षक बनाते हैं बैंक और लॉयल्टी ऑफर्स। ICICI Bank और चुनिंदा कार्ड्स पर ₹10,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से ₹80,000 से ऊपर EMI ट्रांजैक्शन पर ₹4,500 तक की छूट मिल सकती है, जबकि American Express कार्डहोल्डर्स को ₹50,000 से ऊपर खरीद पर ₹12,500 तक का डिस्काउंट मिलेगा। HSBC Bank के ग्राहक EMI पर ₹7,500 तक और नॉन-EMI पर ₹6,000 तक की छूट पा सकते हैं।
इसके अलावा HDFC, RBL, OneCard, IDFC First, AU Small Finance, Yes Bank, BOBCARD, PNB और DBS जैसे बैंकों के साथ भी कैशबैक और EMI बेनिफिट्स मिल रहे हैं। पुराने डिवाइस के एक्सचेंज पर ₹10,000 तक का बोनस दिया जा रहा है और MyVS लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत हर खरीद पर 0.75% रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे, जिन्हें भविष्य में ₹1 = 1 पॉइंट के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








