Home
Deal of the day

Vivo T3 Pro 5G की कीमत में कटौती, सस्ते दाम पर खरीदने का मिल रहा मौका

Vivo ने पिछले महीने भारत में दमदार फोन Vivo T3 Pro 5G लॉन्च किया था, जिसे कंपनी ने सस्ती कीमत पर पेश किया था। लेकिन अब कंपनी इस फोन को और भी कम कीमत पर लेकर आई है। जी हां, कंपनी आपको इस फोन पर बड़ी बचत करने का मौका दे रही है।

ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आप इस फोन को 3,000 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। चलिए जान लेते हैं कि फ्लिपकार्ट पर ऑफर के बाद ये फोन कितनी कीमत पर मिल रहा है। इसके साथ ही इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी जान लेते हैं।

Vivo T3 Pro 5G पर बड़ी छूट!

Vivo T3 Pro 5G का ऑफर प्राइज

Vivo T3 Pro 5G एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जिसके 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। लेकिन Flipkart Sale में आपको इस कीमत पर पूरे 3,000 रुपये की बचत करने का मौका मिल रहा है। यानी की छूट के बाद आप इस डिवाइस को 21,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

साथ ही इस फोन पर 9,250 का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जो कि आपके फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा। इसके अलावा, फोन पर 4500 रुपये की मंथली ईएमआई का ऑप्शन भी मिल रहा है। इस शानदार डील को आप Flipkart से खरीद सकते हैं

Vivo T3 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: इस स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67 इंच की 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। शॉट जेनसेशन ग्लास से प्रोटेक्टेड इस डिस्प्ले में सटीक टच रिस्पॉन्स के लिए वेट टच टेक्नोलॉजी मिल रही है। इस फोन में पीछे की तरफ लेदर फिनिश और ग्लॉसी गोल्ड फ्रेम है।

प्रोसेसर: ये फोन स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिप द्वारा पावर्ड है। इस फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन सेगमेंट का सबसे फास्ट कर्व्ड फोन है। सॉफ्टवेयर के मामले में इसमें फनटच ओएस 14 दिया गया है, जो कि एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड है।

कैमरा: बैक पैनल पर चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है।

बैटरी: स्मार्टफोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 80 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वर्जन 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। इस फोन की मोटाई 7.49 है और ये सेगमेंट का सबसे पतला फोन है।

 
Best Mobiles in India

English summary
There is a chance to make huge savings on Vivo T3 Pro 5G phone in Flipkart Sale. You can buy this phone with a discount of Rs 3,000 and bring it home.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X