Vivo T3 Pro और T3 Ultra की कीमतों में 2,000 रुपये की कटौती, जानें नई कीमत व दमदार फीचर्स
हाल ही में लॉन्च हुए Vivo T3 Pro और T3 Ultra स्मार्टफोन्स की कीमतों में कंपनी ने 2,000 रुपये की कटौती की है। आपको बता दें, T3 Pro को अगस्त 2024 में T3 Ultra को सितंबर 2024 में पेश किया गया था। दोनों ही फोन्स में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ को सपोर्ट करता है।
इतना ही नहीं इनमें कंपनी ने 5500mAh तक की बैटरी के साथ अन्य कई दमदार फीचर्स दिए हैं। यहां हम आपको Vivo T3 Pro और T3 Ultra स्मार्टफोन्स की नई कीमत और उपलब्धता बताने जा रहे हैं।

Vivo T3 Ultra और Vivo T3 Pro की नई कीमत व ऑफर
Vivo T3 Ultra और Vivo T3 Pro स्मार्टफोन्स की कीमतों में हाल ही में बड़ी कटौती की गई है। अब Vivo T3 Ultra के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये, 8GB/256GB वेरिएंट की 31,999 रुपये और 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है, जो लॉन्च कीमतों से 2,000 रुपये कम है। यह स्मार्टफोन लूनर ग्रे और फ्रॉस्ट ग्रीन रंगों में उपलब्ध है।
वहीं Vivo T3 Pro के 8GB/128GB वेरिएंट अब 22,999 रुपये और 8GB/256GB वेरिएंट 24,999 रुपये में मिल रहा है, जो लॉन्च के मुकाबले 2,000 रुपये सस्ता है। यह फोन फ्लेमबॉयंट ऑरेंज और एमरल्ड ग्रीन रंगों में पेश किया गया है। दोनों स्मार्टफोन्स अब Vivo इंडिया ई-स्टोर, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर नई कीमतों के साथ उपलब्ध है।
Vivo T3 Ultra
वीवो टी3 अल्ट्रा में 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। इसमें पावरफुल Dimensity 9200+ प्रोसेसर और LPDDR4X रैम के साथ UFS3.1 स्टोरेज है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo T3 Ultra में Sony IMX921 सेंसर और ZEISS ऑप्टिक्स के साथ OIS सपोर्टेड 50MP का मेन कैमरा है, साथ ही 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा भी है। यह स्मार्टफोन 5000mAh और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। IP68 रेटेड, 7.58mm पतला और 192 ग्राम वजन के साथ Vivo T3 Ultra एक प्रीमियम डिजाइन और शानदार फीचर्स के साथ आता है, जो इसे एक बेहतरीन डिवाइस बनाता है।
Vivo T3 Pro
वीवो टी3 प्रो में 6.78 इंच का शानदार 1.5K 3D कवर्ड एमोलेड है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट के साथ बेहतरीन विजुअल अनुभव प्रदान करता है। शक्तिशाली मीडियाटेक डाइमेंशन 9200+SoC और 12GB तक रैम के साथ यह बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है, वहीं 256GB इंटरनल स्टोरेज की फैसलिटी भी है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo T3 Pro में OIS के साथ 50MP Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड सेकेंडरी कैमरा है, साथ ही 50MP फ्रंट कैमरा भी है। बैटरी में 5,500mAh की क्षमता है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एक प्रीमियम डिजाइन और शक्तिशाली फीचर्स के साथ आता है, जो इसे एक आकर्षक ऑप्शन बनाता है।


Click it and Unblock the Notifications








