आज शाम 7 बजे फ्लिपकार्ट पर सस्ते में Vivo T3 Ultra को खरीदने का मौका, जानें ऑफर डिटेल
Vivo T3 Ultra की आज भारत में पहली सेल शुरू होने जा रही है। वीवो ने इस फोन के साथ टी सीरीज में अल्ट्रा की शुरुआत की है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 9200+ चिपसेट के साथ आता है, जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस देने का वादा करता है।
इसमें 50 MP का सोनी IMX921 सेंसर है, जो इसे फोटोग्राफी लवर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाता है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर लॉन्च ऑफर और उपलब्धता के बारे में बताते हैं।
ऑफर और उपलब्धता- वीवो टी3 अल्ट्रा 5जी आज शाम 7 बजे से Flipkart Big Billion Day लाइव कॉमर्स इवेंट, Vivo india ई-स्टोर और अन्य रिटेल पार्टनर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है।
इसके 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है, जबकि 8GB /256GB मॉडल की कीमत 33,999 रुपये और 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है।

हालांकि, HDFC कार्ड धारक इसे 3,000 रुपये की फ्लैट छूट के साथ खरीद सकेंगे, जिससे इन वेरिएंट की प्रभावी कीमतें क्रमशः 28,999 रुपये, 30,999 रुपये और 32,999 रुपये तक हो जाएंगी।
Vivo T3 Ultra के फीचर्स
डिस्प्ले- कंपनी ने अपने इस फोन में 6.78 इंच की एमोलेड 1.5K डिस्प्ले दी ही, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
चिपसेट- प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर मिल रहा है।

स्टोरेज- Vivo T3 Ultra 5G में 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया है। साथ ही इसमें वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी शामिल है। आप इस फोन की रैम को 24GB तक बढ़ा सकते हैं।
ओएस- Vivo का ये लेटेस्ट फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड फनटच ओएस 14 पर रन करता है।
कैमरा- फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। OIS सपोर्ट के साथ इसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा रियर कैमरा सेटअप जोड़ा गया है। फ्रंट में ऑटो फोकस के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के एक्सपीरियंस को शानदार बनाने के लिए 50MP का कैमरा शामिल किया गया है।
बैटरी- बात करें फोन की बैटरी तो इसमें 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो कि 80 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अन्य फीचर्स- फोन के अन्य फीचर में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसको IP68 रेटिंग दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








