5500mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट, हाथ से न जाने दें मौका!
Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन को खरीदने वालों के पास सुनहरा मौका है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से अगर इस फोन को खरीदा जाता है, तो अच्छी बचत हो सकती है। फोन यहां बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए अवेलेबल है। फोन में फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली बड़ी बैटरी दी गई है।
साथ में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है। इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट पर यह छूट ऑफर की जा रही है। फोन को खरीदते वक्त अगर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करेंगे तब भी अच्छी बचत हो जाएगी।

Vivo T3 Ultra के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले- इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2800x1260 पिक्सल और रिफ्रेश रेट120Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स की है। इसे HDR10+ सपोर्ट मिला हुआ है।
प्रोसेसर- फोन में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200+ प्रोसेसर लगाया गया है। यही प्रोसेसर वीवो वी40 प्रो में भी दिया जाता है।
रैम और स्टोरेज- फोन का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट भी मौजूद है।
कैमरा- फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए कंपनी 50MP का कैमरा ऑफर कर रही है। फोन में ऑरा लाइट की सुविधा भी मिलती है। इसमें फेस्टिवल पोट्रेट मोड, एआई इरेज और एआई फोटो इनहान्स जैसे फीचर दिए गए हैं।
बैटरी और चार्जिंग- फोन में 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,500mAh की बैटरी दी गई है।
ओएस- फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड फनटच ओएस 14 के साथ लॉन्च हुआ था।
डिस्काउंट और ऑफर्स
Vivo T3 Ultra के 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट 29,999 रुपये है। किसी भी बैंक के कार्ड से ट्रांजैक्शन करने पर 1000 रुपये की छूट दी जा रही है। इस पर 16,300 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। अगर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया जाए तब भी 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। स्पेशल कूपन के जरिये भी 2000 रुपये तक की छूट ऑफर की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications








