Vivo के इस फोन की कीमत में हुई बड़ी कटौती!, 6000mAh बैटरी वाले फोन को कम कीमत में खरीदने का मौका
Vivo कंपनी ने पिछले साल यानी अप्रैल 2024 में अपना कम बजट वाला 5G फोन Vivo T3x 5G पेश किया था। लेकिन अब कंपनी ने फोन के सभी वेरिएंट की कीमत में 1000 रुपये की कटौती की है। यानी की आप सभी वेरिएंट पर अब 1 हजार रुपये की बचत कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि इस कटौती के बाद फोन को आप कितने रुपये पर खरीद सकते हैं।
Vivo T3x 5G की कीमत में कटौती
कीमत में कटौती के बाद ग्राहक फोन के 4GB/128GB मॉडल को 12,499 रुपये, 6GB/128GB मॉडल को 13,999 रुपये और 8GB/128GB मॉडल को 15,499 रुपये की कीमत पर खरीद सकेंगे।

इन फोन्स की लॉन्चिंग कीमतें क्रमश: 13,499 रुपये, 14,999 रुपये और 16,499 रुपये थी। आप फोन को नई कीमत के साथ वीवो इंडिया, फ्लिपकार्ट और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
Vivo T3x 5G में मौजूद खासियतें
फोन डुअल सिम के साथ आता है। इसमें 6.72 इंच की फुल एचडी एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 393 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है।
T3x 5G में 4nm- स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर मौजूद है, जिसके साथ 8GB तक LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। इनबिल्ट रैम को 8जीबी तक बढ़ाया जा सकता है और स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
इसमें डुअल कैमरा सिस्टम के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। ये फोन 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो कि 44 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज होने पर 68 घंटे तक ऑनलाइन म्यूजिक प्लेबैक टाइम देती है।
फोन IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के साथ आता है। फोन एंड्रॉयड बेस्ड फनटचओएस 14 पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, OTG, Beide, Glonass और USB Type-c पोर्ट शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications








