Home
Deal of the day

7300mAh बैटरी, 90W फ्लैशचार्ज और AI का मजा! Vivo T4 5G की सेल शुरू; मिलेंगे जबरदस्त ऑफर्स

Vivo T4 5G स्मार्टफोन की सेल लाइव हो चुकी है। Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर और 90W फ्लैशचार्ज को सपोर्ट करने वाले फोन की पहली सेल में तमाम तरह के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी बैटरी है।

लेटेस्ट डिवाइस 7300mAh की हाई-डेंसिटी बैटरी से पावर लेता है। इसमें स्लिम डिजाइन के साथ कमाल के फीचर्स ऑफर किए हैं। फोन को किन खूबियों के साथ कंपनी लेकर आई थी और सेल में क्या ऑफर मिल रहे हैं। सब यहां बताने वाले हैं।

Vivo T4 5G की पहली सेल लाइव

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Vivo T4 5G में दिए गए Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर का अंतूतू स्कोर 820K है, जो इसे सेगमेंट का सबसे फास्ट स्मार्टफोन बना देता है। इसमें 5000 निट्स की ब्राइटनेस को सपोर्ट करने वाली क्वाड-कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसका साइज 6.77 इंच और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्मार्टफोन में 7300mAh की बैटरी लगाई गई है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह केवल 33 मिनट में 50% चार्ज हो जाती है।

फोन में IR ब्लास्टर, एआई गेम वॉयस चेंजर और वेट-हेंड टच कंट्रोल इनहांस दिया गया है, जो इसे वर्सेटाइल स्मार्टफोन बना देता है। फोन को वॉटर और डस्ट प्रूफ बनाने के लिए IP65 की रेटिंग दी गई है। कैमरा के लिहाज से देखें तो स्मार्टफोन में 50MP OIS कैमरा और 2MP बोकेह लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिल रहा है। नया फोन फनटच ओएस 15 पर चलता है। इसे दो साल के एंड्रॉइड और 3 साल के सिक्योरिटी पैच मिले हुए हैं।

कीमत और पहली सेल में ऑफर्स

फोन फैंटम ग्रे और एमराल्ड ब्लेज कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए अवेलेबल है। इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये, 8GB+256GB मॉडल की कीमत 23,999 रुपये और टॉप एंड वेरिएंट यानी 12GB+256GB की कीमत 25,999 रुपये है। फोन फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल आउटलेट्स पर मौजूद है।

पहली सेल में HDFC, SBI और Axis बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 2000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस पर 2000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 6 महीने के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X