₹10000 से कम में 6000mAh बैटरी वाला फोन, दूसरे फीचर्स भी हैं दमदार
अगर आप 10-11 हजार के बजट सेगमेंट में नॉर्मल टास्किंग के मकसद से नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप Vivo T4 Lite 5G को खरीद सकते हैं। इस फोन को पिछले महीने ही इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया था।
अब इसे 10,000 से कम में अपना बनाया जा सकता है। फोन की सबसे बड़ी खूबी इसका जंबो बैटरी पैक है। इसमें दूसरे फीचर्स भी शानदार दिए गए हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं सबकुछ।

मिलेगी दमदार बैटरी
वीवो के लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन में 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6,000mAh की बैटरी दी गई है। इस सेगमेंट में बहुत कम ही ऐसे डिवाइस हैं, जो इतनी बड़ी बैटरी ऑफर करते हैं।
कीमत 10 हजार से कम
Vivo T4 Lite 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है बिना किसी ऑफर्स के। अगर कुछ ऑफर्स का लाभ मिल जाए तो मजे ही मजे। इसमें 6GB और 8GB रैम के ऑप्शन भी मौजूद हैं।
Vivo T4 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन
इसमें 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और पिक ब्राइटनेस 1000 निट्स तक जाती है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है जो octa-core CPU और Mali-G57 MC2 GPU के साथ आता है, जिससे परफॉर्मेंस फास्ट मिलती है।
इस फोन में 4GB, 6GB या 8GB RAM के साथ 128GB या 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है, जिसे microSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
पीछे की ओर 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और LED फ्लैश है। आगे 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरा में नाइट, पोर्ट्रेट, स्लो-मो, टाइम-लैप्स, डॉक्यूमेंट स्कैनिंग जैसे मोड्स मिलते हैं। साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट भी हैं। फोन Android 15 बेस्ड Funtouch OS 15 के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








