Home
Deal of the day

सस्ते 5G फोन की सेल शुरू, मिल रहा ₹500 का डिस्काउंट, 6000mAh की बैटरी इसमें

Vivo T4 Lite एक बजट 5G स्मार्टफोन है। आज से इसकी पहली सेल लाइव हो चुकी है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर परफॉर्मेंस के लिए लगाया गया है। इसमें फास्ट चार्जिंग वाली बड़ी बैटरी है।

वीवो टी4 लाइट 5जी में डुअल कैमरा सेटअप मिल रहा है। पहली सेल में क्या ऑफर मिल रहे हैं और इसमें क्या खूबियां मिलती हैं। सब यहां बताने वाले हैं।

सस्ते 5G फोन की सेल शुरू, मिल रहा ₹500 का डिस्काउंट

Vivo T4 Lite प्राइस और ऑफर्स

स्मार्टफोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और वीवो ई-स्टोर पर शुरू हो चुकी है। इसके 4GB/128GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। फोन का 6GB/128GB वेरिएंट 10,999 रुपये और 8GB/256GB वेरिएंट 12,999 रुपये में आता है।

फोन प्रिज्म ब्लू और टाइटेनियम गोल्ड शेड्स में आता है। वीवो सेलेक्टेड बैंकों के कार्ड पर 500 रुपये का डिस्काउंट भी ऑफर कर रहा है।

फीचर Vivo T4 Lite 5G
डिस्प्ले 6.74-inch HD+ LCD, 90Hz, 720 × 1600 px, 1000 nits
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300 (6nm)
रैम 4GB / 6GB / 8GB
स्टोरेज 128GB / 256GB, expandable via microSD
रियर कैमरा 50MP main + 2MP depth
सेल्फी कैमरा 5MP
बैटरी 6000mAh, 15W fast charging
ओएस Android 15 (Funtouch OS 15)
वॉटर और डस्ट IP64
फिंगरप्रिंट Side-mounted sensor
5G सपोर्ट Yes
कीमत ₹9,999 शुरू (4GB/128GB)

Vivo T4 Lite 5G स्पेसिफिकेशन

Vivo T4 Lite 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ काम करने वाली 6.74 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। आँखों की सुरक्षा के लिए इसे TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है। स्क्रीन बढ़िया व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है।

फोन में दिया गया मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट 6GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ मिलकर काम करता है। स्टोरेज को 2TB तक एक्सपेंड भी किया जा सकता है। फोन में मिल रहा है डुअल कैमरा सेटअप, जिसमें है 50MP सोनी AI प्राइमरी सेंसर और 2MP सेंसर। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा है। इसमें AI इरेज और AI फोटो इनहान्स फीचर दिया गया है।

बैटरी और अपडेट

इसमें 6,000mAh की बैटरी मिल रही है, जो 70 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक, 22 घंटे वीडियो स्ट्रीमिंग और 17 घंटे रील स्क्रॉलिंग का अनुभव दे सकती है। यह फोन एंड्रॉइड 15 के साथ Funtouch OS 15 पर चलता है। इसे दो मेजर अपडेट मिलेंगे। पानी-धूल से सेफ्टी के लिए इसे IP64 की रेटिंग मिली हुई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X