जबरदस्त कैमरा, LED रिंग लाइट और पावरफुल प्रोसेसर, शुरू हुई Vivo T4 Ultra की सेल
Vivo ने पिछले हफ्ते भारतीय मार्केट के लिए प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में Vivo T4 Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह फोन स्टाइलिश डिजाइन और कमाल के फीचर्स के साथ आता है। इसमें रियर पैनल पर कैमरा के साथ LED रिंग लाइट दी गई है।
फोन में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर लगाया गया है। आज से इस स्मार्टफोन की पहली सेल लाइव होने वाली है। पहली सेल में क्या ऑफर मिल रहे हैं और फोन किन खूबियों से लैस है। सब बताने वाले हैं इस खबर में।

Vivo T4 Ultra सेल और प्राइस
वीवो टी4 अल्ट्रा की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से लाइव हो रही है। इस फोन को फ्लिपकार्ट , वीवो स्टोर और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। वीवो HDFC, Axis और SBI बैंक के कार्ड पर 3000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। साथ में 5000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। फोन
Meteor Grey और Phoenix Gold कलर ऑप्शन में पेश किया जाता है।
Vivo T4 Ultra के 8GB + 256GB की कीमत 37,999 रुपये, 12GB + 256GB की कीमत 39,999 रुपये और टॉप-एंड वेरिएंट यानी 12GB + 512GB की कीमत 41,999 रुपये है। अगर इनमें से तीन हजार रुपये कम कर देंगे, तो सभी की प्रभावी कीमत कम हो जाएगी।
Vivo T4 Ultra specifications
डिस्प्ले- स्मार्टफोन में 6.67 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, 5000 nits की ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर- फोन में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+
चिपसेट लगाया गया है, जो Immortalis-G720 GPU के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी के अनुसार यह प्रोसेसर पिछले चिपसेट की तुलना में 10 प्रतिशत तक फास्ट है।
कैमरा सेटअप- स्मार्टफोन के रियर पैनल पर OIS के साथ 50MP मेन कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल जूम के साथ 50MP पेरिस्कोप कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया जा रहा है। इसमें हाई रेजॉल्यूशन, स्लो मोशन, एस्ट्रो, प्रो, नाइट मोड, डुअल व्यू और सुपरमून मोड्स मिलते हैं।
सॉफ्टवेयर- इस फोन में एंड्रॉइड 15 बेस्ड Funtouch OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें एआई नोट असिस्ट, एआई इरेजर, सर्कल टू सर्च, एआई ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट और एआई कॉल ट्रांसलेशन फीचर भी दिया गया है। कंपनी ने तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच मिले हुए हैं।
बैटरी और चार्जिंग- इस फोन में पावर के लिए 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,500mAh की बैटरी लगाई गई है।
अन्य फीचर्स- वीवो टी4 अल्ट्रा में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर, 4D गेमिंग वाइब्रेशन और IP64 की रेटिंग है।


Click it and Unblock the Notifications








