Home
Deal of the day

Vivo T4 Ultra पर बड़ी डील: Flipkart पर ₹32000 से कम में मिल रहा दमदार फ्लैगशिप फोन

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Vivo T4 Ultra इस समय Flipkart पर एक शानदार डील के साथ उपलब्ध है। लॉन्च के समय ₹37,999 की कीमत पर आने वाला यह स्मार्टफोन अब भारी छूट और बैंक ऑफर्स के साथ ₹32,000 से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

दमदार प्रोसेसर, AMOLED डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग के साथ यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में जबरदस्त वैल्यू ऑफर करता है।

Vivo T4 Ultra Price Drop: Flipkart पर ₹32,000 से कम में मिल रहा फोन

Vivo T4 Ultra Flipkart डील डिटेल्स

Flipkart पर Vivo T4 Ultra पर फ्लैट ₹2,000 का प्राइस कट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत ₹35,999 हो जाती है। इसके अलावा, अगर आप SBI या Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको अतिरिक्त ₹4,000 की छूट मिल सकती है। इस तरह प्रभावी कीमत ₹32,000 से नीचे आ जाती है।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इस फोन पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दे रहा है, जिसकी शुरुआत करीब ₹4,000 प्रति माह से होती है। वहीं, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर यूजर्स को ₹29,650 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल सकता है, जो डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा।

Vivo T4 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

Vivo T4 Ultra Price Drop: Flipkart पर ₹32,000 से कम में मिल रहा फोन

Vivo T4 Ultra में 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर मिलता है, जिसे 12GB तक LPDDR5 RAM और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

फोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित Funtouch OS 15 पर काम करता है।

कैमरा सेक्शन में Vivo T4 Ultra काफी मजबूत नजर आता है। इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और EIS सपोर्ट करता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X