Vivo T4x: 6500mAh बैटरी वाला 5G फोन, पहली सेल में ऑफर्स की बौछार, बजट में धमाकेदार है डील!
Vivo ने पिछले हफ्ते भारत में Vivo T4x 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, और आज 12 मार्च को इसकी पहली सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू हो रही है। यह स्मार्टफोन अफोर्डेबल कीमत में शानदार स्पेसिफिकेशंस के साथ आया है और Vivo T3x 5G का सक्सेसर है, जो पिछले साल लॉन्च हुआ था। पहली सेल के दौरान कई आकर्षक ऑफर्स भी उपलब्ध हैं, जिनकी डिटेल्स हम यहां शेयर कर रहे हैं।
Vivo T4x 5G स्पेसिफिकेशन
Vivo T4x 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.72-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, यह डिस्प्ले TÜV Rheinland सर्टिफाइड है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट शामिल है, जो 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज सपोर्ट करने में सक्षम है। यह फोन Android 15 पर आधारित FuntouchOS 15 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लि इस स्मार्टफोन में 50MP का मेन कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और LED फ्लैश दिया गया है। जबकि, सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन को पावर देने के लिए इसमें 6500mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
पानी और धूल से सुरक्षा के लिए यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग से लैस है, कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G VoLTE, GPS, GLONASS, Beidou, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Vivo T4x 5G कीमत व ऑफर
Vivo T4x 5G स्मार्टफोन की पहली सेल आज यानी 12 मार्च को Flipkart पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस दौरान कंपनी 1000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जो HDFC बैंक, SBI और Axis बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा। इस डिस्काउंट के साथ फोन की शुरूआती कीमत 12,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा फोन पर एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है, जो पुराने स्मार्टफोन की कंडीशन और मॉडल पर डिपेंड होगा।
Vivo T4x 5G स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में कंपनी ने लॉन्च किया है, जिसमें 6GB+128GB जिसकी कीमत 13,999 रुपये, 8GB+128GB की कीमत 14,999 रुपये और 8GB+256GB की कीमत 16,999 रुपये तय किया गया है। कलर ऑप्शन की बात करें तो मरीन ब्लू और पर्पल कलर में इसे खरीदा जा सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications








