Home
Deal of the day

भारत में Vivo V50 की पहली सेल, मिल रहा इतने हजार का डिस्काउंट, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo V50 अब भारत में उपलब्ध है, जि से पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। इस फोन में पहले से बेहतर अपग्रेड्स किए गए हैं। Vivo V50 में स्नैपड्रैगन 7 सीरीज चिपसेट, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग सुपोर्ट, फ्लैगशिप स्तरीय IP रेटिंग, बहुमुखी कैमरे और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर जैसी बेहतरीन फीचर्स दी गई हैं। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर मिलने वाले ऑफर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

Vivo V50 की भारत में कीमत और ऑफर

Vivo V50 अब भारत में वीवो के ई-स्टोर, अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन रोज रेड, स्टारी नाइट और टाइटेनियम ग्रे में उपलब्ध है। वीवो वी50 का बेस 8GB/128GB वेरिएंट भारत में 34,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।

 Vivo V50 की पहली सेल में मिल रहा इतने हजार का डिस्काउंट

वीवो वी50 स्मार्टफोन 8GB/128GB, 8GB/256GB और 12GB/512GB कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमश: 34,999 रुपये, 36,999 रुपये और 40,999 रुपये है। इसके अलावा वीवो V50 खरीदने वाले ग्राहक प्रमुख बैंकों के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके सभी कॉन्फिगरेशन पर तत्काल 10% की छूट प्राप्त कर सकते हैं।

Vivo V50 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

वीवो V50 में आपको 6.77 इंच की क्वाड-कर्व्ड AMOLED स्क्रीन मिलता है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 387ppi की पिक्सेल डेनसिटी के साथ 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 SoC शामिल है, जिसे 12GB तक LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50MP का फ्रंट सेंसर दिया गया है। इसके साथ कई AI फीचर्स भी देखने को मिलते हैं।

यह फोन Android 15 पर आधारित FuntouchOS 15 पर संचालित होता है। इतना ही नहीं फोन को तीन साल का OS अपडेट और चार साल का नियमित सुरक्षा पैच भी मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए Vivo ने इसमें 6000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 90W के फास्ट चार्जिंग के साथ आती है

Vivo V50 में कनेक्टिविटी के लिए 5G और 4G दोनों नेटवर्क के लिए डुअल सिम सपोर्ट, OTG सपोर्ट, Wi-Fi, ब्लूटूथ वर्जन 5.4, GPS फंक्शनलिटी और USB Tyoe-C पोर्ट दिया गया हैं। यह फोन IP68+IP69 रेटिंग के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X