Vivo V50 Elite vs Vivo V50 दोनों में क्या है फर्क, किसे खरीदने में समझदारी?
Vivo ने हाल ही में अपने पॉपुलर कैमरा-सेंट्रिक V सीरीज पोर्टफोलियो में एक नया मॉडल Vivo V50 Elite Edition भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है और यह केवल एक ही वेरिएंट में आता है, जिसमें 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलता है। साथ ही कंपनी इस फोन के साथ Vivo TWS 3e वायरलेस ईयरबड्स भी पैकेज में दे रही है।
यह फोन काफी हद तक फरवरी 2025 में लॉन्च हुए Vivo V50 जैसा ही है, लेकिन कुछ मामलों में यह बेहतर अपग्रेड भी साबित होता है। हम इसका वीवो वी50 से कंपेरिजन करने वाले हैं।

Vivo V50 Elite vs Vivo V50: डिजाइन और डिस्प्ले
डिजाइन के मामले में दोनों स्मार्टफोन में ज्यादा फर्क नहीं है। Vivo V50 और V50 Elite दोनों में ही ग्लास फ्रंट और प्लास्टिक बैक के साथ पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। हालांकि, Elite Edition में बेहतर सेफ्टी के लिए Diamond Shield Glass का इस्तेमाल किया गया है।
इसके अलावा, दोनों ही फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे ये पानी और धूल से ज्यादा सेफ रहते हैं। कलर्स की बात करें तो V50 Elite सिर्फ एक ही रंग Rose Red में उपलब्ध है, जबकि Vivo V50 तीन कलर ऑप्शन Titanium Grey, Rose Red और Starry Night के साथ आता है।
डिस्प्ले के मामले में दोनों फोनों में कोई फर्क नहीं है। दोनों में ही 6.77 इंच का quad-curved AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें Full HD+ रेजोलूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यानी डिस्प्ले एक्सपीरियंस लगभग एक जैसा ही है।
कैमरा सेटअप

कैमरा सेक्शन में थोड़ा फर्क देखने को मिलता है। Vivo V50 Elite में Zeiss ब्रांडिंग के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन और 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। इसके अलावा फ्रंट में भी 50MP कैमरा दिया गया है, जिसमें Aura Light और AI फीचर्स मौजूद हैं। दूसरी तरफ Vivo V50 में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और एक एक्स्ट्रा तीसरा सेंसर शामिल है। हालांकि फ्रंट कैमरा दोनों में एक जैसा ही है।
परफॉर्मेंस में कौन है दमदार?
परफॉर्मेंस की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर पर चलते हैं और Funtouch OS 15 (Android 15 बेस्ड) पर रन करते हैं। Vivo दोनों ही डिवाइसेज के लिए तीन साल के OS अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रहा है। स्टोरेज ऑप्शन में फर्क है। V50 Elite सिर्फ 12GB+512GB कॉन्फिगरेशन में आता है, जबकि Vivo V50 तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है- 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+512GB।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में दोनों ही डिवाइसेज मजबूत हैं। इनमें 6000mAh की बैटरी दी गई है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Vivo V40 से बेहतर है जिसमें सिर्फ 5500mAh की बैटरी और 80W चार्जिंग मिलती है।
अब अगर बात करें कीमत की, तो Vivo V50 Elite की कीमत 41,999 रुपये है, जो इसके साथ मिलने वाले TWS 3e ईयरबड्स और प्रीमियम स्पेसिफिकेशन को देखते हुए जायज कही जा सकती है। वहीं Vivo V50 की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है, जो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है, और इसका टॉप वेरिएंट (12GB+512GB) 40,999 रुपये में उपलब्ध है।
फाइनल वर्डिक्ट
कुल मिलाकर, Vivo V50 Elite और Vivo V50 दोनों ही शानदार फीचर्स के साथ आते हैं और इनका परफॉर्मेंस लगभग एक जैसा है। Elite Edition कुछ एक्स्ट्रा सुविधाएं, बेहतर ग्लास प्रोटेक्शन और लिमिटेड एडिशन फील के साथ आता है, जबकि Vivo V50 ज्यादा स्टोरेज ऑप्शन्स और कलर चॉइसेज देता है।
अगर आप स्टाइलिश डिजाइन और TWS बंडल के साथ एक प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं तो Vivo V50 Elite आपके लिए सही ऑप्शन हो सकता है। वहीं बजट और ऑप्शन की सुविधा चाहने वालों के लिए Vivo V50 एक बेहतर चॉइस रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications








