5000 रुपये की बचत का मौका, 6500mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा; बेहतरीन डील
कम बजट में अगर आप 5G स्मार्टफोन तलाश रहे हैं और चाहते हैं कि दमदार बैटरी, प्रीमियम डिजाइन और जबरदस्त कैमरा मिले, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Vivo V60 5G अब अपने लॉन्च प्राइस से पूरे 5,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है।
खास बात यह है कि इस डिस्काउंट के लिए किसी भी डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं है। यह डील कहां ऑफर की जा रही है और इसमें क्या खूबियां मिलती हैं। आइए जानते हैं।

Amazon पर बिना शर्त सस्ती कीमत
Vivo V60 5G इस वक्त Amazon पर सीधे प्राइस कट के साथ बेचा जा रहा है। यह फोन अगस्त 2025 में ₹38,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ था। अब इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹33,989 में लिस्ट है। खास बात यह है कि इस कीमत को पाने के लिए किसी बैंक कार्ड, एक्सचेंज या कूपन की जरूरत नहीं है।
Snapdragon प्रोसेसर के साथ स्मूद परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस की बात करें तो Vivo V60 5G में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8GHz तक जाती है। टेस्टिंग में इस फोन ने 10,06,885 का AnTuTu स्कोर हासिल किया है। साथ ही, फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें Ultra Large VC Smart Cooling System भी मौजूद है। LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज रोजमर्रा के इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग को आसान बनाते हैं।
AMOLED डिस्प्ले और प्रीमियम बिल्ड
फोन में 6.77-इंच की FHD+ AMOLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392×1080 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है, जिससे धूप में भी विजिबिलिटी शानदार रहती है। इसके अलावा, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68 + IP69 रेटिंग इसे पानी और धूल से सेफ बनाती है।
50MP सेल्फी कैमरा
Vivo V60 5G का कैमरा इसकी सबसे बड़ी ताकत है। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP Sony IMX766 मेन कैमरा, 50MP सुपर टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल और 100x डिजिटल जूम) और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो इसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी अच्छा विकल्प बनाता है।
6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग
फोन में दी गई 6500mAh की बड़ी बैटरी एक दिन से ज्यादा का बैकअप आराम से दे सकती है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे इतनी बड़ी बैटरी भी कम समय में चार्ज हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications








