Flipkart पर सस्ता हुआ Vivo V60, अब इतने में खरीदने का गोल्डन चांस
अगर आप ₹35,000 से कम बजट में एक स्टाइलिश और दमदार स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Vivo V60 5G की कीमत में बड़ी कटौती देखने को मिली है।
दरअसल कंपनी जल्द ही Vivo V70 series लॉन्च करने वाली है, जिसके पहले Vivo V60 पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। कीमत कम होने के बाद यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में और भी आकर्षक विकल्प बन गया है। इस फोन पर क्या डील मिल रही है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

Vivo V60 की नई कीमत और ऑफर
Vivo V60 को भारत में ₹36,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन फिलहाल Flipkart पर इस फोन पर ₹3,109 की सीधी छूट मिल रही है, जिसके बाद इसकी कीमत ₹33,890 हो गई है।
इसके अलावा अगर आप Flipkart Axis या SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको ₹1,695 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है।
जो लोग एक साथ पूरी रकम नहीं देना चाहते, उनके लिए EMI विकल्प भी मौजूद है। फोन को ₹1,192 प्रति माह (36 महीने) की EMI पर खरीदा जा सकता है।
एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध
Amazon पर भी इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। यहां पुराने स्मार्टफोन के बदले ₹27,600 तक का एक्सचेंज लाभ मिल सकता है। हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल, ब्रांड और कंडीशन पर निर्भर करेगी।
Vivo V60 5G के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Vivo V60 में प्रीमियम डिजाइन के साथ दमदार हार्डवेयर दिया गया है।
- 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस
- Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज
फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित FuntouchOS 15 पर चलता है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन में ZEISS ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
- 50MP मेन कैमरा (OIS)
- 50MP टेलीफोटो लेंस
- 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
क्या यह फोन खरीदना चाहिए?
अगर आपका बजट ₹30,000-₹35,000 के बीच है और आप अच्छा कैमरा, बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले चाहते हैं तो Vivo V60 एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि इसी बजट में आप Poco X8 Pro और Realme 16 Pro जैसे स्मार्टफोन भी देख सकते हैं, जो परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में मजबूत विकल्प हैं।


Click it and Unblock the Notifications








