Zeiss कैमरा, 90W चार्जिंग और फ्लैगशिप फीचर्स, Vivo X200 FE की सेल शुरू
इस महीने की शुरुआत में Vivo ने अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo X200 FE भारत में लॉन्च किया था। आज यानी 23 जुलाई से फोन बिक्री के लिए अवेलेबल हो गया है।
यह फोन कंपनी की X200 सीरीज में X200 Pro और X200 के नीचे का वेरिएंट है, लेकिन इसमें भी कई फ्लैगशिप लेवल फीचर्स दिए गए हैं। पहली सेल में क्या ऑफर मिल रहे हैं और इसमें क्या खूबियां दी गई हैं। आइए सब जानते हैं।

Vivo X200 FE की कीमत और लॉन्च ऑफर्स
Vivo X200 FE की कीमत भारत में 54,999 रुपये से शुरू होती है, जो कि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इसका एक और वेरिएंट 16GB रैम + 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 59,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन Amber Yellow, Frost Blue और Luxe Grey कलर ऑप्शन में मिलेगा। इसे Flipkart और Vivo India e-store से खरीदा जा सकता है।
लॉन्च ऑफर्स के तहत
SBI, HDFC, IDFC First, DBS, HSBC और Yes Bank कार्ड पर 10% इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। 10% तक का V-Upgrade एक्सचेंज बोनस और 1 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी। साथ ही Vivo TWS 3e (1,899 रुपये) केवल 1,499 रुपये में जीरो डाउन पेमेंट और नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी उपलब्ध है।
Vivo X200 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Vivo X200 FE एक डुअल सिम (नैनो + नैनो) फोन है, जो Android 15 बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। इसमें 6.31 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1216 x 2640 पिक्सल है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स ग्लोबल और 5000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस के साथ आती है, जो 460ppi डेंसिटी देती है।
फोन में 4nm का MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट है, जिसे LPDDR5X RAM (16GB तक) और UFS 3.1 स्टोरेज (512GB तक) के साथ जोड़ा गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें Zeiss-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
- 50MP Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ)
- 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (120° फील्ड ऑफ व्यू)
- 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम, OIS)
- फ्रंट में भी आपको 50MP का हाई-क्वालिटी सेल्फी कैमरा मिलता है, जो वीडियो कॉल्स के लिए भी शानदार है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के लिहाज से यह फोन 6500mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, यानी यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट है।
अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जिसमें स्टाइल, कैमरा क्वालिटी, परफॉर्मेंस और बैटरी हो यानी
all-in-one हो, तो Vivo X200 FE एक शानदार विकल्प हो सकता है। खासकर इसके 50MP Zeiss कैमरा सेटअप और Android 15 बेस्ड सॉफ्टवेयर इसे नेक्स्ट जनरेशन का फोन बना देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








