Vivo X200 की कीमत में बड़ी गिरावट: Amazon पर ₹69,000 से कम में खरीदने का मौका
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें शानदार कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन मिले, तो Vivo X200 आपके लिए बेहतरीन डील साबित हो सकता है। Amazon पर यह फोन अब ₹69,000 से कम में उपलब्ध है, जहां ग्राहक ₹6,000 से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। वीवो के फ्लैगशिप फोन पर क्या डील ऑफर की जा रही है। आइए जानते हैं।

Amazon पर Vivo X200 की डील
Vivo X200 की लिस्टेड कीमत फिलहाल ₹68,999 है, जो इसके लॉन्च प्राइस ₹74,999 से करीब ₹6,000 कम है। इसके अलावा, अगर आप Amazon Pay ICICI Bank Credit Card से नो-कॉस्ट EMI पर खरीदारी करते हैं, तो आपको ₹2,069 तक का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है। फोन की EMI की शुरुआत करीब ₹3,345 प्रति माह से होती है।
वहीं, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर Amazon पर ₹44,450 तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है, हालांकि यह आपके डिवाइस के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगा।
Vivo X200 के स्पेसिफिकेशन
Vivo X200 एक कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल स्मार्टफोन है, जिसमें मिलता है।
- 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले
- 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस
- HDR10+ सपोर्ट
- MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर
- 5,800mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग
- 4 साल के Android अपडेट्स का वादा
डिजाइन की बात करें तो इसमें ग्लास फ्रंट और बैक के साथ एल्यूमिनियम फ्रेम मिलता है और यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सेफ बनाता है।
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Vivo X200 में दिया गया है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप।
- 50MP मेन कैमरा
- 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
- 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर
- सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें है 32MP फ्रंट कैमरा।
क्या आपको यह डील लेनी चाहिए?
अगर आप इस फेस्टिव या हॉलिडे सीजन में एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो कैमरा, परफॉर्मेंस और प्रीमियम लुक तीनों में शानदार हो, तो ₹69,000 से कम में Vivo X200 एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








