10 स्मार्ट गैजेट जो आपकी लाइफ बदल कर रख देंगे
आजकल टेक्नोलॉजी की रफ्तार इतनी तेजी हो चुकी है कि कभी-कभी लगता है जैसे हम किसी साइंस फिक्शन मूवी में रह रहे हैं। खासकर घर के अंदर इस्तेमाल होने वाले स्मार्ट गैजेट्स ने हमारी जिंदगी को एकदम बदल कर रख दिया है। चलिए आज हम ऐसे ही 10 स्मार्ट होम गैजेट्स के बारे में बात करते हैं जो आपकी लाइफ को आसान और मजेदार बना देंगे।

1. आपका होम एसिस्टेंट: स्मार्ट स्पीकर
स्मार्ट स्पीकर अब हर घर की जरूरत बन गया है। बस आपको एक वॉयस कमांड देनी है और ये आपके लिए गाना बजा देगा, न्यूज सुना देगा और घर के दूसरे स्मार्ट डिवाइसेस को कंट्रोल भी कर देगा। मतलब ये अब आप राजा की तरह आराम से बैठकर अपने घर को एक छोटी सी डिवाइस से कंट्रोल कर सकते हैं।
2. मूड सही करने वाली स्मार्ट लाइट्स
थोड़ा सा मूड लाइट करना है या फिर पार्टी का माहौल बनाना है, चाहे रोमांटिक डिनर हो या फिर मूवी नाइट, बस एक क्लिक या वॉइस कमांड से आप पूरे घर का लाइटिंग सीन बदल सकते हैं। दूसरी तरफ ये आपका बिजली बिल कम करने में भी मदद करते हैं।
3. डिजिटल चौकीदार यानी स्मार्ट डोरबेल
अब आपके घर पर कोई भी बिना परमीशन के घुस नहीं सकता, स्मार्ट डोरबेल की मदद से आप अपने घर आए हुए अंनचाहे महमान को देख सकते हैं, फिर आप चाहे आप घर पर हों या नहीं। मतलब अब कोई अनजान बंदा आपके घर के चक्कर नहीं काट सकता साथ ही बेल में स्पीकर भी लगे रहते है जिससे आप टू वे कम्यूनिकशन कर सकते हैं।
4. रोबोट वैक्यूम क्लीनर
ये कोई साधारण वैक्यूम क्लीनर नहीं है, बस इसे चालू करो और आराम से सोफे पर लेटकर टीवी देखो। ये छोटा सा रोबोट आपके पूरे घर की सफाई कर देगा यानी अब झाड़ू-पोछा लगाने की टेंशन ख़तम!
5. स्मार्ट लॉक
अगर आप भूल गए है की घर का दरवाजा लॉक किया है या नहीं? कोई बात नहीं, अब आप अपने फोन से दुनिया के किसी भी कोन से लॉक लगा सकते हैं या फिर उसे खोल सकते हैं। अगर कोई मेहमान आ रहा है तो उसे एक टेम्पररी पासकोड भी दे सकते हो। ताकि जब तक आप घर पर आएं वो आराम से घर के अंदर रूक सकते हैं।
6.स्मार्ट थर्मोस्टेट
ये गैजेट आपको पसंद आएगा, इसकी मदद से आप कब घर आते हो और कब जाते हो, और उसी हिसाब से घर का टेंपरेचर सेट हो जाता है। मतलब न ज्यादा गर्मी, न ज्यादा सर्दी।


Click it and Unblock the Notifications