Home
Gadgets

फेस्टिव सीजन के बेस्ट टेक गिफ्ट्स, 5,000 रुपये से भी कम दाम में खरीदें स्मार्टवॉच और पावरबैंक

2024 Festive Season Tech gift ideas: भारत में त्योहारों का मौसम चालू हो चुका है और करवा चौथ आने ही वाला है। दीवाली में भी कुछ दिनों का समय बाकी बचा हुआ है। ऐसे में कुछ बेहतरीन डील्स का लाभ लेने का इससे सही समय नहीं हो सकता है। आप इन डील्स का लाभ लेकर सस्ते और अच्छे आइटम्स खरीद सकते हैं।

यहां हमने आपके लिए 5,000 रुपये से भी कम कीमत वाले बेहतरीन गैजेट्स की एक लिस्ट तैयार की है, जो कि आपके दोस्तों और परिवार वालों के लिए शानदार गिफ्ट बन सकते हैं। इस लिस्ट में स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और पावर बैंक जैसे महत्वूर्ण गैजेट्स शामिल हैं।

2024 फेस्टिव हिट्स, 5,000 रुपये से कम में शानदार टेक गिफ्ट्स

2024 फेस्टिव सीजन के लिए टेक गिफ्ट आइडियाज की लिस्ट

Xiaomi Power Bank 4i

इस पावर बैंक में इनपुट और आउटपुट दोनों के लिए 33 वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है। कनेक्टविटी के लिए इसमें आपको टाइप-सी इनपुट और आउटपुट पोर्ट की सुविधा मिलती है। बेहतरीन चार्जिंग के लिए पावर डिलीवर और क्विक चार्ज 3.0 का सपोर्ट शामिल है। ये पावर बैंक आपके बजट के अनुसार है। आप इसे मात्र 2199 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

Realme Buds Air 6 TWS

इन बड्स में 50dB स्मार्ट एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) मिलता है और ये LHDC 5.0 के साथ हाई-रेंज सर्टिफाइड है। ये बड्स 12.4mm डीप बास ड्राइवर और डायनामिक बास बूस्ट से लैस हैं, जो कि 40 घंटे का प्लेटाइम देने में सक्षम हैं। ये बड्स फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जिससे मात्र 10 मिनट की चार्जिंग में 7 घंटे का प्लेबैक मिलता है।

अन्य सुविधाओं में 6 माइक कॉल नॉइज कैंसलेशन, 55ms सुपर लो लेटेंसी, ब्लूटूथ 5.3, Google फास्ट पेयर मिलता है। ये बड्स IP55 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस है। कनेक्टिविटी के लिए आपको रियलमी लिंक ऐप मिलेगा। इन बड्स को आप महज 2999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

NoiseFit Hello Smartwatch

इस स्मार्टवॉच में 1.43 इंच एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। यह वॉच 300mAh की बैटरी द्वारा पावर्ड हैं, जो कि 7 दिनों तक की लाइफ और ट्रू सिंक BT कॉलिंग प्रदान करता है। इसमें कई सारे हेल्थ फीचर्स जैसे हार्ट एक्टिविटी, स्लीप और डिप्रेशन की निगरानी शामिल है। इस स्मार्टवॉच को Amazon से 2,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Cosmic Byte Stellaris Gaming Controller

इस गेमिंग कंट्रोलर में वाई-फाई, ब्लूटूथ और वायर्ड मोड की कनेक्टिविटी मिलती है। इसमें हॉल इफेक्ट मैग्नेटिक ट्रिगर और जॉयस्टिक है, जो कि बेहतर परफॉर्मेंस देता है। इसमें 1,000mAh की बैटरी मिलती है। इसमें मौजूद वाइब्रेंट RGB LED लाइटिंग स्टाइल जोड़ती है, जबकि बदलने वाले जॉयस्टिक कम्फर्ट और परफॉर्मेंस को बढ़ाने में मदद करते हैं। ये गेमिंग कंट्रोलर आपको 1 साल की वारंटी के साथ मिलता है और इसकी कीमत मात्र 2599 रुपये हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Here we have compiled a list of the best gadgets under Rs 5,000 that can make great gifts for your friends and family. This list includes important gadgets like smartwatches, earbuds and power banks.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X