इन 5 गैजेट्स की मदद से अपनी कार को बना सकते हैं एडवांस
कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया के बाजारों का रुख बदल कर रख दिया है, टेकवल्ड के साथ ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में कई बदलाव देखने को मिले जैसे मध्यम वर्ग के कारों को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। हर कोई अपने परिवार की सुरक्षा के चलते पर्सनल कार लेना चाहता है फिर वो चाहे छोटी हो या फिर बड़ी।
अगर आप के पास अपनी कार है या फिर कार लेने की सोच रहे है तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे गैजेट्स लेकर आए हैं जो आपकी कार गैराज़ में फिट बैठेंगे। वैसे ये सभी ऑफलाइन भी आप खरीद सकते हैं अगर ऑनलाइन लेने की सोच रहे हैं तो अमेजन के लिंक हम आपकी सुविधा के लिए दे रहे हैं।
कोर्डलेस वैक्यूम
वैसे कार के लिए वैक्यूम क्लीनर के कई मॉडल आपको मिल जाएंगे लेकिन ज्यादातर वैक्यूम में आपको वायर का ऑप्शन मिलता है जिन्हें कोर्डलेस वैक्यूम के मुकाबले प्रयोग करना थोड़ा मुश्किल पड़ता है। अगर आप अपनी कार के लिए एक छोटा वैक्यूम क्लीनर लेने का प्लान कर रहे हैं तो कोर्डलेस वैक्यूम क्लीनर खरीदने इन्हें प्रयोग करना भी आसान है साथ ही कार के साथ घर में भी यूज़ कर सकते हैं।
फुल एचडी डैश कैम
डेश कैम का चलन हमारे देश मे कम है, लेकिन आजकल जिस तरह के एक्सीडेंट हो रहे हैं उसे देखते हुए डेश कैम काफी जरूरी हो गया है। जैसे मानलीजिए आपकी कार का एक्सीडेंट हो गया जो की सामने वाले की गलती की वजह से हुआ है लेकिन कोई सबूत न होने की वजह से ये बताना काफी मुश्किल का है या फिर राह चलते अचानक कोई सामने आ जाए लेकिन आस-पास के लोग आपको ही दोषी मानने लगे तो डैश कैम की वीडियो रिकार्डिंग दिखाकर आप खुद को सेफ कर सकते हैं।
टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
अगर आप थोड़ी महंगी गाड़ी के शौकीन है या फिर किसी भी कार के टॉप मॉडल लेते हैं तो ऐसे में कार के पहियो में कितनी हवा है इसकी जानकारी स्क्रीन पर मिलती रहती है लेकिन बजट कारो में ये फीचर नहीं मिलता ऐसे में कार के लिए अलग से टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम ले सकते है जो आपके टायर प्रेशर की जानकारी छोटी सी स्क्रीन में मिलती रहेगी। ये टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दो तरह के आते है एक जिन्हे टायर के अंदर फिट करते हैं और दूसरा जिन्हें आप खुद बाहर से लगा सकते हैं।
टायर इन्फ्लेटर
अगर आप पेट्रोल पंप में हवा भराने के लिए लगने वाली लाइन से बचना चाहते हैं तो अपनी कार में एक टायर इन्फ्लेटर रख सकते हैं, इसे कार के यूएसबी से कनेक्ट करके प्रयोग कर सकते हैं, खासकर अगर कार से किसी लंबे सफर में जाने का प्लान कर रहे हैं तो ऐसे में टायर इन्फ्लेटर आपके काफी काम आ सकता है।
कार हेडरेस्ट टैबलेट माउंट
कार में पीछे बैठे-बैठे बोर होते है तो कार हेडरेस्ट टैबलेट माउंट की मदद से सफर भर मूवी और गानों का मज़ा ले सकते हैं। ये अलग-अलग दाम में ऑफलाइन और ऑनलाइन खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







