Home
Gadgets

ऐसे रखें जलती गर्मी में AC का ख्याल, बड़े काम आएंगे ये 5 स्मार्ट तरीके; कूलिंग मिलेगी जबरदस्त

AC Cleaning Tips: उत्तर भारत में गर्मियां अपने चरम पर हैं और ऐसे में एयर कंडीशनर (AC) हमारे लिए वरदान से कम नहीं है। लेकिन कभी-कभी हमारा एसी गर्मी के मौसम में ठीक से काम नहीं करता है। ऐसे में इसका कारण ठीक तरह से एसी का रखरखाव न करना हो सकता है।

अगर आप चाहते हैं कि आपका AC लंबे समय तक और बेहतर काम करे तो इसकी नियमित रूप से मेंटेनेंस करना बहुत जरूरी है। यहां हम आपको ऐसे में 5 स्मार्ट तरीके बताएंगे, जिसकी मदद से आपके एयर कंडीशनर का रखरखाव आसान हो जाएगा। साथ ही आपके एयर कंडीशनर शानदार कूलिंग देगा और बिजली बिल को कम करने में भी मदद करेगा।

जलती गर्मी में अपने AC का कैसे करें देखभाल?

एयर फिल्टर को रखें साफ

गंदे या जाम फिल्टर AC के एयरफ्लो को रोकते हैं, जिससे मशीन को काम के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में इसका असर न केवल कूलिंग पर पड़ता है, बल्कि बिजली की खपत भी बढ़ जाती है।
इसलिए जरूरी है कि आप हर 15 से 20 दिन में फिल्टर को साफ करें। अगर आपका AC डिस्पोजेबल फिल्टर का उपयोग करता है, तो कंपनी के नियम के हिसाब से समय पर उसे बदलें।

आउटडोर यूनिट का रखें ध्यान

AC की आउटडोर यूनिट (कंडेंसर) अक्सर धूल, सूखे पत्तों और गंदगी से घिर जाती है, खासकर उन इलाकों में जहां प्रदूषण और कंस्ट्रक्शन के काम चलते रहते हैं।
ऐसे में जरूरी है कि आप आउटडोर यूनिट के आसपास की जगह को साफ रखें और यह सुनिश्चित करें कि यूनिट के चारों ओर हवा का फ्लो बना रहे। ऐसा करने से हीट एक्सचेंज बेहतर होता है और कूलिंग तेज होती है।

प्रोफेशनल सर्विस जरूरी

भले ही आपका AC सही काम कर रहा हो, लेकिन हर साल गर्मी शुरू होने से पहले और सीजन के बाद एक बार प्रोफेशनल टेक्नीशियन से सर्विस जरूर कराएं।
ऐसे में अगर आपकी एसी में रेफ्रिजरेंट लेवल, लीक, वायरिंग और अन्य तकनीकी समस्याएं होंगी, तो उन्हें ठीक किया जा सकता है। बता दें कि इससे मशीन की उम्र बढ़ती है।

टेम्प्रेचर और टाइमर का रखें खास ख्याल

भारत के मौसम के हिसाब से AC को 24-26 डिग्री सेल्सियस पर सेट करना सबसे सही होता है। इससे न केवल बिजली की बचत होती है, बल्कि यह शरीर के लिए भी बिल्कुल सही ऑप्शन है।
हालांकि भारत में गर्मी के अलग-अलग प्रभाव के हिसाब से तापमान को कम करना आम सी बात है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि लंबे समय तक आप कम तापमान पर एसी का इस्तेमाल न करें। इससे आपकी और AC दोनों की सेहत पर असर पड़ता है।
इसके अलावा, टाइमर या स्लीप मोड का इस्तेमाल करें, ताकि रात में जरूरत से ज्यादा कूलिंग न हो और बिजली की खपत भी बिना कारण न हो।

बदबू या अलग महक को टालें नहीं

कभी-कभी ऐसा होता है कि हमारे AC से अलग सी महक या आवाज आती है, जिसे हम इग्नोर कर देते हैं। आपको इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि यह फंगल इंफेक्शन और किसी खराबी की ओर इशारा करते हैं। ऐसे में तुरंत AC को बंद कर टेक्निशियन से इसकी जांच कराएं।

क्या होगा फायदा?

अगर आप हमारे द्वारा बताई गई इन बातों का ध्यान रखते हैं और गर्मी में AC का सही तरीके से इस्तेमाल और उसकी देखभाल करते हैं तो यह सही कूलिंग देने के साथ-साथ लंबे समय तक चलता भी है।
इन टिप्स को अपनाकर आप अपने एयर कंडीशनर को बेहतर स्थिति में बनाए रख सकते हैं और साथ ही बिजली बिल पर भी कंट्रोल कर सकते हैं।
इस गर्मी इन बातों का ध्यान रखें ताकि आपका AC सही तरीके से काम करे और आप किसी भी समस्या से बच सकें।

 
Best Mobiles in India

English summary
5 smart ways to take care of your AC health check the details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X