इस गर्मी जरुर घर लाएं ये कूल गैजेट्स!
हर साल गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। कई बार गर्मियां बर्दाश्त से बाहर हो जाती हैं। शुक्र है कि टेक्नोलॉजी है। टेक्नोलॉजी का साथ पाकर हम गर्मी से थोड़ी राहत तो पा ही सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं गर्मी से बचने के लिए केवल कूलर और एसी ही एक मात्र गैजेट नहीं हैं।

आज हम आपको बताने जा रहे कुछ नए, कुछ अलग और बेहद शानदार गैजेट्स के बारे में। ये वो गैजेट्स हैं जो आपको गर्मी से आराम दिलाएंगे और आपको गर्मी में भी होगा सर्दी का एहसास। तो आइए देखते हैं कौन से हैं ये गैजेट्स।

स्काईलियो यूएसबी फैन
यदि आप कभी केवल अपने फोन के साथ गर्मी में फंस जाएं तो? आपके पास न कूलर का विकल्प है, न एसी का और न ही पंखे का, तो ऐसे में आप क्या करेंगे! कुछ नहीं आप बस अपने साथ रखें एक स्काईलियो यूएसबी फैन, क्योंकि इसे चलने के लिए आपको चाहिए केवल स्मार्टफोन। इस फैन के ब्लेड्स काफी सेफ हैं, यह यूएसबी माइक्रो यूएसबी पोर्ट्स सपोर्ट करता है।

जेनेरिक मिनी पीसी यूएसबी रेफ्रीजिरेटर
यदि आप थोड़े आलसी किस्म के इंसान हैं तो आपके लिए भी एक गैजेट है। ये है जेनेरिक मिनी पीसी यूएसबी रेफ्रीजिरेटर। इसको आप अपने लैपटॉप व कंप्यूटर से यूएसबी के माध्यम से कनेक्ट कर सकते हैं। अब ठंडे ठंडे पानी के लिए आपको बार उठाना नहीं पड़ेगा। इस मिनी फ्रिज की कीमत लगभग 1,840 रुपए तक है।

यूएसबी एलईडी क्लॉक फैन
अब आपको बताते हैं यूएसबी एलईडी क्लॉक फैन के बारे में। ये फ्लेक्सिबल मेटल नैक के साथ आता है, जिससे इसे एडजस्ट करना आसान होता है। इसकी कीमत 543 रुपए है।

दिन दुपहरी में घर से बाहर निकल रहे हैं तो अपने साथ ले जाइए सोलर पॉवर्ड फैन कैप। यह आपको चिलचिलाती धुप में भी आराम दिलाएगी। यह कैप सोलर पॉवर्ड है, सूरज की रौशनी में काम करती है।

ये देखने में जितन अप्यारा है उतना ही शानदार भी है। यह उनलोगों के लिए खास है जो ड्राई एसी से परेशान हैं। इसमें 60एमएल तक पानी भरा जा सकता है। इस गैजेट को कैरी करना बेहद आसान है।

हेल्थप्रो रियूसेबल सिल्वर स्टेनलेस स्टील आइस क्यूब्स
गर्मी में घर पर पार्टी हो और बर्फ न हो तो ये शर्मिंदगी वाला एहसास होता है। लेकिन अब आपको ये शर्मिंदगी नहीं होगी, क्योंकि ये स्टील आइस क्यूब्स कुछ ही मिनट में आपकी ड्रिंक को ठंडा ठंडा कूल कूल कर देते हैं।

ट्रू विनो मोड अकॉर्डियन कूलिंग कैरिएर
ये फोल्डेबल कूलिंग पिकनिक बैग आपके खाने को एकदम फ्रेश रखता है।


Click it and Unblock the Notifications








