Home
Gadgets

वीडियो कॉलिंग, लाइव स्‍ट्रीमिंग सब कुछ मिलेगा रे-बैन स्‍मार्ट ग्‍लास में

By Roith

मेटा ने अपने नए रे-बैन स्‍मार्ट ग्लास में कई नए अपडेट कर दिए है जिसके बाद ये स्‍मार्ट ग्‍लास से सुपर स्‍मार्ट ग्‍लास बन चुके हैं, नए अपडेट में ग्‍लास के नए कलेक्‍शन और स्‍टाइल को अपग्रेड किया गया है। अब इसमें व्‍हाट्सएप मैसेजर की मदद से वीडियो कॉल की जा सकती है। इन सबके अलावा कई दूसरे फीचर भी इसमें जोड़े गए हैं। चलिए नज़र डालते हैं मेटा के रे-बैन स्‍मार्टग्‍लास में दिए गए 7 बेहतरीन फीचर्स पर

लाइव स्‍ट्रीमिंग

अगर आप एक कंटेंट क्रिएटर है तो मेटा के रे-बैन स्‍मार्ट ग्‍लास में आपको वीडियो शूट करने का फीचर मिलता है इसके अलावा सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म में वीडियो लाइव स्‍ट्रीम भी की सकते हैं।

वीडियो कॉलिंग, लाइव स्‍ट्रीमिंग सब कुछ मिलेगा रे-बैन स्‍मार्ट ग्‍लास म

न्‍यू लुक और स्‍टाइल

मेटा रे-बैन ग्‍लास में आपको न सिर्फ कई स्‍टाइल, लुक के ऑप्‍शन मिलते हैं बल्‍कि ये यूएस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के साथ कुल 15 देशो में खरीदे जा सकते हैं।

AI सपोर्ट

रे-बैन स्‍मार्ट ग्‍लास में सबसे बड़ा जो अपडेट हुआ है वो है इसमें AI को जोड़ा है जिसकी मदद से ग्‍लास को कंट्रोल करने के साथ वॉयस कमांड भी दी जा सकती है इसके साथ इसमें रियल टाइम इंफॉर्मेशन मिलती है। मेटा का कहना है मल्‍टीमॉडल एआई अपडेट को हमने दिसंबर से ही टेस्‍ट करना शुरु कर दिया था, नए स्‍मार्ट ग्‍लास को जितना यूज़ किया जाएगा उतना ही बेहतर उसका रिजल्‍ट मिलेगा

इनबिल्‍ड कैमरा

इसमे 12 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा लगा हुआ है जिसकी मदद से वीडियो रिकार्डिंग और फोटो क्‍लिक की जा सकती है।

व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग

स्‍मार्ट ग्‍लास में वीडियो कॉलिंग का फीचर नया नहीं है, जियो भी अपने स्‍मार्ट ग्‍लास में वीडियो कॉलिंग का फीचर दे चुका है लेकिन मेटा के रे-बैन ग्‍लास में खास बात है व्‍हाट्सएप की मदद से वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं जो दूसरे ग्‍लास में नहीं मिलती।

अन्‍य फीचर

इसके अलावा इसमें म्‍यूजिक प्‍ले कर सकते हैं किसी भी भाषा को ट्रांसलेट कर सकते है साथ ही व्‍हाट्सएप में वॉयस मैसेज भी भेज सकते हैं। ये पूरी तरह से हैंड फ्री है यानी इसके लिए कोई भी वायर वगैरह या बैटरी पैक जोड़ने की जरूरत नहीं है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Explore 7 amazing features of Ray-Ban smart glasses: hands-free calling, AR navigation, fitness tracking, voice control, audio streaming, photo/video capture, and AI assistance.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X