Home
Gadgets

Acer ने ईको-फ्रेंडली लैपटॉप Aspire Vero 2023 भारत में किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

भारत में Acer Aspire Vero 2023 लैपटॉप लॉन्च,  जानें कीमत और फीचर

Acer Aspire Vero 2023 Launched: Acer ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपना नया ईको-फ्रेंडली लैपटॉप Aspire Vero 2023 को भारत में पेश किया। जिसे बनाने में 30 फिसदी पीसीआर यानि कि, (पोस्ट-कंज्यूमर रीसाइकल्ड) मटेरियल का यूज किया गया है। यहां तक की इस नए लैपटॉप के की-कैप (Keycaps) को भी 50 फिसदी पीसीआर मटेरियल से तैयार किया गया है। सबसे खास बात यह है कि, कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से हर लैपटॉप के बिकने पर एक पेड़ लगाने की शपथ ली है। तो चलिए आपको इस ईको-फ्रेंडली लैपटॉप की कीमत से लेकर खासियत तक के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं।

Acer Aspire Vero के फीचर

Acer Aspire Vero के इस लैपटॉप को Green PC के तौर पर मार्केटिंग किया जा रहा है। इसमें यूजर्स को 14 इंच 1080 पिक्सल डिस्प्ले मिल रहा है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। यह डिस्प्ले Acer Technicolor Colour सर्टिफिकेशन के साथ आती है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 80.01% है। इसे कंपनी ने दो प्रोसेसर ऑप्शन के साथ पेश किया है। इस लेटेस्ट लैपटॉप में 13th Gen Intel Core i3/i5 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें कंपनी ने 16 GB रैम और 512 GB तक स्टोरेज दे रही है।

आपको बता दें, इस लैपटॉप को Windows 11 OS के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी अपने इस लेटेस्ट डिवाइस में MS Office Home और Student सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। इसके साथ ही इसमें 720 पिक्सल इंटिग्रेटेड वेबकैम मिल रहा है, जो Temporal Noise Reduction को सपोर्ट करता है। जिसकी मदद से यूजर्स को बेहतरीन पिक्चर क्वॉलिटी मिलेगी। इसमें यूजर्स को स्टीरियो स्पीकर सेटअप और 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी मिल रहा है।

भारत में Acer Aspire Vero 2023 लैपटॉप लॉन्च,  जानें कीमत और फीचर

इसके अलावा डेटा ट्रांसफर के लिए आपको इस डिवाइस में यूएसबी टाइप-सी Thunderbolt 4 पोर्ट मिल रहा है। जो एक्सटर्नल मॉनिटर आउटपुट सपोर्ट करता है। इसमें एलईडी बैकलिट के साथ कीबोर्ड है और इसमें ग्लास ट्रैकपैड को भी शामिल किया गया है। ट्रैकपैड मल्टी-जेस्चर और टू-फिंगर स्क्रॉलिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा आपको इस नए लैपटॉप में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। साथ ही कंपनी अपने यूजर्स को एक HDMI पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और दो यूएसबी -ए 3.2 पोर्ट दे रही है।

Acer Aspire Vero 2023 की भारत में कीमत

Acer Aspire Vero के Inter Core i3-1315U प्रोसेसर वेरियंट की कीमत 49,999 रुपये तय की गई है। वहीं Inter Core i5-1335U प्रोससेर वाले हाई-ऐंड वेरियंट को लेने के लिए आपको 64,999 रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Acer has launched its new laptop acer aspire vero 2023 in India. It is made from 30 percent PCR material. The keycaps of this new laptop have also been made from 50 percent PCR material.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X