Acer Gaming Laptop भारत में लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले, 1TB तक स्टोरेज के साथ मिल रहा ये सबकुछ, जानें कीमत

Acer Aspire 5 Launched : Acer ने अपना नया लैपटॉप Acer Aspire 5 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट लैपटॉप में लेटेस्ट जेनरेशन इंटेल के 13वीं जेन प्रोसेसर और NVIDIA के GeForce RTX 2050 GPU को शामिल किया है। जिसमें कस्टमर्स को 1TB तक स्टोरेज और 16 GB तक रैम दिया जा रहा है। वजन में Acer Aspire 5 मात्र 1.57 किलोग्राम है। जिसके कारण इसे आप यात्रा के दौरान भी इजली कैरी कर सकते हैं। चलिए इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में आगे डिटेल्स जानते हैं।
Acer Aspire 5 स्पेसिफिकेशन्स
Acer Aspire 5 स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो आपको इस गेमिंग लैपटॉप में 14 इंच IPS डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। यह लैपटॉप WUXGA रेजॉलूशन और स्क्रीन 170 डिग्री व्यूइंग ऐंगल ऑफर करती है। कंपनी ने अपने इस डिवाइस में 13वीं जेन इंटेल i5 प्रोसेसर को शामिल किया है। स्टोरेज की बात करें तो आपको इसमें 16 GB रैम और 1 TB तक SSD स्टोरेज मिल रहा है। यह लैपटॉप एक बैकलिट कीबोर्ड के साथ आ रहा है। जिसमें टच कंट्रोल दिए गए हैं। कीबोर्ड में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी यूजर्स को मिल रहा है।
इसके अलावा इसमें DLSS यानि कि, (डीप लर्निंग सुपर सैंपलिंग) जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और AI Tensor Cores को भी दिया जा रहा है। कंपनी की मानें तो ये फीचर्स गेमिंग के दौरान गेमर्स को स्पीड बूस्ट करने में मदद करेंगे। आपको बता दें, यह लैपटॉप एनवीडिया की ऑप्टिमस टेक्नोलॉजी के साथ आएगा, जो बैटरी की लाइफ और डिवाइस की परफॉरमेंस को बैलेंस करने का काम करेगा। कंपनी ने अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए 65W चार्जर सपोर्ट के साथ 50Wh बैटरी दे रही है।

इस लेटेस्ट डिवाइस में यूजर्स को कनेक्टिविटी के लिए, वाई-फाई 6ई, थंडरबोल्ट 4 सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.2 टेक्नोलॉजी के साथ चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। आपको बता दें, यह लैपटॉप एक HDMI 2.1 पोर्ट के साथ आएगा, जो 8K वीडियो तक को सपोर्ट करने में सक्षम है।
कीमत
Acer Aspire 5 की कीमत की बात करें तो इसे भारत में 70,990 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ पेश किया गया है। जिसे कस्टमर्स Acer एक्सक्लूसिव स्टोर, क्रोमा, विजय सेल्स , Acer ई-स्टोर और Amazon से खरीद सकते हैं, जहां पर इसे उपलब्ध करा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








