Home
Gadgets

Acer ने एक साथ लॉन्च किए 6 नए लैपटॉप, यहां जानें कीमत से फीचर्स तक की डिटेल

Acer ने एक साथ लॉन्च किए 6 नए लैपटॉप

Acer laptops launch: अगर आप भी नया लैपटॉप लेने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। एसर ने एक दो तीन नहीं बल्कि एक साथ अपने 6 नए लैपटॉप मॉडल को लॉन्च किया है। जिसमें Helios 3D 15 SpatialLabs, Triton 14, Triton 17 X, Helios Neo 16, Aspire Vero 15 और Swift X 16 को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि, एसर के इस नए लैपटॉप में अब यूजर्स को ग्राफिक्स कार्ड भी मिल रहा है, जिससे अब आप एडिटिंग भी कर पाएंगे। आइए आपको आगे इसके कीमत और फीचर्स की डिटेल बताते हैं।

सबसे पहले बात करते हैं Acer Triton 14 कि,एसर के इस लैपटॉप में आपको 32GB तक का रैम मिल रहा है। वहीं इसके स्क्रीन की बात की जाए तो कस्टमर को इस नए लैपटॉप में 14 इंच की स्क्रीन भी मिलेगी। जो 165Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसी के साथ इस लैपटॉप में 13th Gen Intel Core i7-13700H प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 4070 GPU का भी सपोर्ट दिया गया है। यह लैपटॉप आपको 1,23,000 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा।

इसके बाद बात करते हैं Acer Triton 17 X कि,यह लैपटॉप आपको 32 GB RAM और 4TB तक के SSD सपोर्ट के साथ मिलेगा। जिसमें कंपनी ने 13th Gen Intel Core i9-13900HX प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 4090 GPU का सपोर्ट दिया है। इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत 3,11,820 रुपये है।

Acer ने एक साथ लॉन्च किए 6 नए लैपटॉप

तीसरे नंबर पर बात करते हैं Acer Helios Neo 16 कि,जिसमें आपको 16 इंच की डिस्प्ले मिल रहा है, जो 250Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस लैपटॉप में कंपनी अपने ग्राहकों को 32GB तक की RAM और 2TB तक का SSD सपोर्ट दे रही है। इसे कंपनी ने 13th Gen इंटेल कोर i9 Processor और NVIDIA GeForce RTX 4070 GPU के सपोर्ट के साथ पेश किया है। जिसकी शुरुआती कीमत 98,000 रुपये है।

अब चौथे नंबर पर बात करते हैं Acer Helios 3D 15 SpatialLabs कि, जिसमें कंपनी अपने ग्राहकों को 15.6 इंच की बड़ी डिस्प्ले दे रही है। वहीं इसके स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 32GB तक की RAM और 2TB तक का SSD सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी अपने कस्टमर को इस नए लैपटॉप में 13th Gen इंटेल कोर i9-13900HX प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 4080 GPU का भी सपोर्ट दे रही है। इस लैपटॉप को आप 2,87,000 रुपये की शुरुआती कीमत में ले सकते हैं।

Acer ने एक साथ लॉन्च किए 6 नए लैपटॉप

पांचवे नंबर पर बात करते हैं Acer Aspire Vero 15 कि, इस लैपटॉप में आपको Helios 3D 15 SpatialLabs के साइज की ही 15.6 इंच की स्क्रीन मिलेगी। एसर का यह लैपटॉप इंटेल कोर i7-1195G7 प्रोसेसर और इंटेल Iris Xe ग्राफिक्स के सपोर्ट के साथ आपको मिलेगा। वहीं इसके स्टोरेज की बत करें तो 16GB रैम और 1TB तक का SSD सपोर्ट इसमें आप पा सकते हैं। वहीं इसकी कीमत 57,000 रुपये रखी गई है।

अब सबसे आखिरी में बात करते हैं, Acer Swift X 16 कि, जिसमें कंपनी अपने ग्राहकों को 16 इंच की बड़ी स्क्रीन दे रही है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इस लैपटॉप में कस्टमर 16 GB तक की रैम और 2TB तक का Gen 4 SDD सपोर्ट का भी लाभ ले सकेंगे। इसमें कंपनी आपको AMD Ryzen 9 7940H प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 4050 GPU का सपोर्ट भी दे रही है। इस लैपटॉप की शुरूआती कीमत 1,05,000 रुपये है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Acer company has simultaneously launched its 6 new laptop models. In which Helios 3D 15 SpatialLabs, Triton 14, Triton 17 X, Helios Neo 16, Aspire Vero 15 and Swift X 16 have been included. The special thing is that, in this new laptop of Acer, now users are also getting graphics card, so that now you will be able to do editing as well.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X