Home
Gadgets

Acer Nitro 16 लैपटॉप 8GB का ग्राफिक्स कार्ड के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Acer Nitro 16 Launched: एसर ने अपना नया गेमिंग लैपटॉप Acer Nitro 16 को 8 जीबी ग्राफिक्स कार्ड के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। Acer ने अपने लेटेस्ट लैपटॉप Nitro 16 को AMD Ryzen 7 7840HS ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ ही GeForce RTX 4060 और GeForce RTX 4050 दो ग्राफिक्स ऑप्शन के साथ भारतीय मार्केट में उतारा है। इसके साथ ही आपको इस लैपटॉप में कई शानदार फीचर्स मिल रहे हैं। तो आइए आपको इस नए लैपटॉप की कीमत और खासियत से रूबरू करवाते हैं।

Acer Nitro 16 की भारत में कीमत

एसर ने अपने इस लेटेस्ट लैपटॉप को ऑब्सडियन ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है। भारत में Acer Nitro 16 के AMD Ryzen 7 7840HS प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 4050 6GB ग्राफिक्स वेरियंट की कीमत कंपनी ने 1,14,990 रुपये तय किया है। वहीं इसके दूसरे ग्राफिक्स वेरिएंट GeForce RTX 4050 8GB की कीमत 1,43,550 रुपये है।

 Acer Nitro 16 लैपटॉप 8GB का ग्राफिक्स कार्ड के साथ भारत में लॉन्च

Acer Nitro 16 स्पेसिफिकेशन

Acer Nitro 16 में यूजर्स को 16 इंच की WUXGA स्क्रीन मिलेगी, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है। एसर अपने लेटेस्ट लैपटॉप में AMD Ryzen 7 7840HS प्रोसेसर के साथ 32GB तक DDR5 रैम और 512GB PCIe Gen4 NVMe स्टोरेज ऑफर कर रहा है। इसके साथ ही इसमें प्री-इंस्टॉल Windows 11 भी मिल रहा है। गेमिंग के दौरान अपने इस डिवाइस को ओवरहीटिंग होने से रोकने के लिए कंपनी ने इसमें एक पॉवरफुल कूलिंग सिस्टम शामिल किया है, जो गेमिंग के दौरान इसे ठंडा रखने में मदद करेगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 90Wh की बैटरी दी गई है। जिसके साथ 330W का एडाप्टर सपोर्ट मिल रहा है।

इसके अलावा शानदार साउंड एक्सपीरियंस के लिए इसमें आपको 2W का डुअल स्पीकर मिल रहा है। सबसे खास बात यह है कि, इस यूजर लैपटॉप के जेन 4 मेमोरी स्लॉट का इस्तेमाल कर अपने सिस्टम के परफॉरमेंस को बढ़ा भी सकता है। साथ ही साथ डीडीआर 5 स्टोरेज स्लॉट फास्ट डेटा एक्सेस और ट्रांसफर स्पीड को एक्टिव कर सकता है। इसके अलावा इसके साथ एक USB 3.2 Gen 2 पोर्ट, पावर ऑफ बटन, USB 4 port, USB 3.2 Gen 2 port, USB 3.2 Gen 2 Type-C port और USB 2.0 port दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company has fixed the price of Acer Nitro 16's AMD Ryzen 7 7840HS processor and Nvidia GeForce RTX 4050 6GB graphics variant in India at Rs 1,14,990. At the same time, the price of its second graphics variant GeForce RTX 4050 8GB is Rs 1,43,550.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X