Home
Gadgets

Acer ने भारत में Intel Core Ultra 7 के साथ Swift Go 14 लैपटॉप किया लॉन्च, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

Acer ने भारतीय बाजार में अपना नया लैपटॉप Swift Go 14 को Intel के नए AI कोर अल्ट्रा प्रोसेसर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। ये प्रोसेसर न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट के साथ आ रहा है। जो Intel Evo Edition प्लेटफॉर्म मॉडल है।

कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट लैपटॉप में फास्ट चार्जिंग के साथ कुछ अन्य सुधार का भी दावा किया है। बता दें, इस लैपटॉप को पिछले वर्ष यानी 2023 के आखिर में कुछ अलग स्पेसिफिकेशंस के साथ नॉर्थ अमेरिका में लॉन्च किया गया था।

Acer का भारत में Intel Core Ultra 7 के साथ Swift Go 14 लैपटॉप लॉन्च

Acer Swift Go 14 की कीमत व उपलब्धता: Acer Swift Go 14 को कंपनी ने सिल्वर शेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। इस लैपटॉप की कीमत Intel Core Ultra 5 CPU के साथ 84,990 रुपये और Core Ultra 7 वेरिएंट के साथ 99,990 रुपये कीमत तय हुआ है। ग्राहक इसे Flipkart से खरीद सकेंगे। जहां इसे उपलब्ध कराया गया है।

Acer Swift Go 14 के फीचर्स: ऐसर के इस लैपटॉप में 14 इंच WUXGA (1,920 x 12,000 पिक्सल) IPS LED टचस्क्रीन दिया गया है, जो 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है।

Acer का भारत में Intel Core Ultra 7 के साथ Swift Go 14 लैपटॉप लॉन्च

इसे दो प्रोसेसर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। जिसमें Intel Core Ultra 5 125H और Intel Core Ultra 7 155H शामिल है। इसके साथ Intel Arc GPU, 16 GB का LPDDR5X RAM और 1 TB की PCIe 4.0 NVMe SSD स्टोरेज से पैक्ड है।

Intel के नए Core Ultra प्रोसेसर इंटीग्रेटेड AI इंजन के साथ हैं। अपने इस लैपटॉप को लेकर कंपनी का दावा है कि, इसका परफॉर्मेंस पिछले मॉडल से 47 प्रतिशत बेहतरीन है।

Acer का भारत में Intel Core Ultra 7 के साथ Swift Go 14 लैपटॉप लॉन्च

बता दें, इस लैपटॉप में शामिल इंटेल का यह नया प्रोसेसर AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर को सपोर्ट करता है। इसके अलावा कंपनी ने अपने इस लैपटॉप में PurifiedVoice और PurifiedView टेक्नोलॉजी को भी दिया है, जो वीडियो कॉन्फ्रेंस या फिर मीटिंग के दौरान बैकग्राउंड नॉइज को कम करता है।

इसके साथ ही पिक्चर की क्वालिटी को और भी बेहतर बनाने में मदद करता है। इस लैपटॉप के साथ 1440p QHD इनबिल्ट वेब कैमरा यूजर को मिलेगा। इस लैपटॉप को कंपनी का दावा है कि, इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 12.5 घंटे का बैकअप देगी। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग फीचर मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Acer Swift Go 14 laptop features a 14-inch WUXGA (1,920 x 12,000 pixels) IPS LED touchscreen. The company has made it available in silver shade.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X