भारत में 2,000 रुपये से कम में टॉप Boat TWS ईयरबड्स की पूरी लिस्ट यहां देखें
Boat TWS Earbuds Under 2,000:
भारतीय बाजार में बजट ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स की मांग बढ़ रही है। जिसमें Boat एक खास ब्रांड बन चुका है। अगर आप भी अपने लिए या फिर किसी खास के लिए किफायती दाम में ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की हो सकती है। आज हम इस आर्टिकल में 2,000 रुपये से कम कीमत वाले कुछ बेहतरीन Boat TWS ईयरबड्स की डिटेल लेकर आए हैं, जो कम दाम में शानदार साउंट क्वालिटी ऑफर करते हैं।
Boat immortal Airspeed Pro -
बोट के इस ईयरबड को आप Flipkart से महज 1,599 रुपये में खरीद सकते हैं। यह ईयरबड ANC (Active Noise Cancellation) टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो 32dB तक के शोर को कम करती है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें गेमर्स के को ध्यान में रखकर 40ms सुपर लो लेटेंसी मोड दिया है। इसके साथ ही Boat सिग्नेचर साउंड 40 घंटे का बैटरी बैकअप और ENx टेक्नोलॉजी वाले क्वाड माइक भी इसमें मिल रहा है।

Boat Airdopes 191 ANC-
वहीं बोट का इस ईयरबड को आपAmazon से महज 1,799 रुपये खरीद सकते हैं। इसके डिजाइन की बात करें तो यह बेहद आकर्षक और ट्रांसपेरेंट मटीरियल से तैयार किया गया है। जो इसे और भी खास बनाता है। इसमें 32dB ANC, इन-ईयर डिटेक्शन और 60 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है। इसके अलावा इसमें ENx टेक्नोलॉजी, इंस्टा बेक एन पेयर, क्वाड माइक, ब्लूटूथ 5.3 और IPX5 स्प्लैश रेजिस्टेंस जैसी फैसलिटी दी गई है।
Boat Airdopes Drift -
आखिर में बाद करते हैं, बोट के एयरडॉप्स ड्रिफ्ट की, इसका डिजाइन बेहद अट्रैक्टिव है, इसमें ब्लेजिंग LED और एक Futuristic लुक वाला चार्जिंग केस भी आपको मिल रहा है। इस ईयरबड को आप Flipkart से मात्र 1,599 रुपये में खरीद सकेंगे। यह 40ms सुपर लो लेटेंसी मोड और ब्लूटूथ 5.4 को सपोर्ट करने में भी सक्षम है, जो गेमिंग के लिए इसे बेस्ट ऑप्शन बनाता है। इसमें 40 घंटे की बैटरी लाईफ और ENC के लिए क्वाड माइक सेटअप भी मिलेगा है। हालांकि, आपको यहां ध्यान देना होगा कि, यह ANC के साथ नहीं आता है।


Click it and Unblock the Notifications







