Home
Gadgets

2,500 रुपये से कम कीमत में आते हैं, ये बेस्ट वायरलेस पावर बैंक, यहां देखें

Top Wireless Power Banks for Under Rs 2,500: अगर आप भी केबल फ्री पावर बैंक की तलाश में हैं, और आपका बजट भी कम है, तो यह खबर आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।

जी हां, आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में 2,500 रुपये से भी कम दाम में आने वाले कुछ वायरलेस पावर बैंक की डिटेल्स बताने जा रहे हैं, जो आपके डिवाइस को चलते-फिरते चार्ज करने में काफी मदद करेंगे।

2,500 रुपये से कम कीमत में आते हैं, ये बेस्ट वायरलेस पावर बैंक

PTron Dynamo Arc 10000mAh

PTron के इस वायरलेस पावर बैंक की कीमत तो वैसे 4,899 रुपये है, लेकिन Amazon इंडिया से ग्राहक इसे छूट के साथ मात्र 1,399 रुपये में खरीद सकते हैं। 10000mAh कैपेसिटी वाला यह पावर बैंक 15W मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट 20W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Xiaomi Wireless Power Bank

शाओमी का यह वायरलेस पावर बैंक 10000mAh कैपेसिटी, 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। अगर इसकी कीमत की बात की जाए तो ग्राहक इस अमेजन इंडिया से इसे भारी डिस्काउंट के साथ 2,499 रुपये में खरीद सकते हैं।

Ambrane MagSafe Wireless

एम्ब्रेन मैगसेफ वायरलेस को अमेजन इंडिया पर लगभग 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ मात्र 1,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। यह पावर बैंक कई डिवाइस के लिए 22.5W चार्जिंग आउटपुट ऑफर करता है।

Portronics Luxcell wireless Mini

Portronics लक्सेल वायरलेस मिनी की कीमत 3,999 रुपये है, लेकिन फिलहाल अमेजन पर इसे डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में इसे महज 1,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह पावर बैंक 10000 कैपेसिटी, 22.5W चार्जिंग आउटपुट और कई अन्य फीचर्स से लैस है।

Ambrane 10000mAh Magsafe

एम्ब्रेन 10000mAh मैगसेफ को भी अमेजन पर 50 प्रतिशत छूट के साथ मात्र 1,998 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। यह पावर बैंक 15वॉट वायरलेस चार्जिंग और 22.5 वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Affordable Wireless Power Banks Under Rs.2,500
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X