Home
Gadgets

Airtel Payments Bank स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 25 हजार तक का कर सकेंगे ऑनलाइन पेमेंट, जानें कीमत

Airtel Payments Bank smartwatch: वियरेबल ब्रांड Noise ने अपने ग्राहकों के लिए अपनी एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है। जिसकी खासियत सुन कर आप चौंक उठेंगे। जी हां, अब आपको ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए पर्स या फिर मोबाइल की जरूरत नहीं होगी। आप नॉइज के इस नए स्मार्टवॉच से ही अबसे पेमेंट कर सकते हैं।

दरअसल इस स्मार्टवॉच को Airtel Payments Bank और Mastercard की मदद से तैयार किया गया है। इस नए स्मार्टवॉच को मार्केट में Airtel Payments Bank smartwatch नाम से पएस किया गया है। इस वॉच में उपभोक्ता को रिस्ट वॉच से ही कॉन्टैक्ट लैस पेमेंट करने की फैसलिटी मिल रही है।

Airtel Payments Bank स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च,वॉच से कर सकेंगे पेमेंट

इसमें मास्टरकार्ड नेटवर्क सपोर्टेड NFC चिप शामिल किया गया है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत, उपलब्धता और स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

अब स्मार्टवॉच से करें ऑनलाइन पेमेंट- Noise और Airtel Payments Bank की साझेदारी से तैयार की गई यह स्मार्टवॉच यूजर्स को रिस्ट से ही पेमेंट करने की फैसलिटी प्रोवाइड करेगी।

Airtel Payments Bank स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च,वॉच से कर सकेंगे पेमेंट

आपको बता दें, इस वॉच की एक दिन में पेमेंट लिमिट 25,000 रुपये है, यानी कि, आप इस वॉच से 25 हजार तक का ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। इस वॉच को थैक्स ऐप (Thanks App) की मदद से यूजर्स अपने सेविंग अकाउंट से कनेक्ट कर सकेंगे।

इसके कीमत की बात करें तो इस स्मार्टवॉच की कीमत कंपनी ने भारत में 2,999 रुपये तय किए हैं। इसे Black, Grey और Blue तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। ग्राहक इसे Airtel Thanks ऐप के जरिए खरीद सकते है।

Airtel Payments Bank स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च,वॉच से कर सकेंगे पेमेंट

Airtel Payments Bank smartwatch स्पेसिफिकेशन - इस स्मार्टवॉच में 1.85-इंच का स्क्वायर डिस्प्ले मिल रहा है। जो 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस वॉच में आपको 150 क्लाउड बेस्ड कस्टमाइजेबल वॉच फेसस मिलेंगे।

नॉइज के इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच में हेल्थ फीचर्स की बात करें तो आपको SpO2 sensor, स्लीप-स्ट्रैस ट्रैकर, हार्ट रेट मॉनिटर, मैनुस्ट्रुल साइकिल मॉनिटर और 130 स्पोर्ट्स मोड जैसे कई बेहतरीन फीचर्स मिल रहे हैं। इसके साथ ही इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग सुविधा भी मिल रही है।

इसके अलावी इसमें IP68 की रेटिंग भी मिल रही है, जो इस स्मार्टवॉच को पानी और धूल से प्रतिरोधक बनाती है। इस वॉच से उपभोक्ता अपने तनाव के स्तर को भी ट्रैक कर सकते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस वॉच में 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। सिंगल चार्ज में 10 दिनों का बैकअप देने वाली बैटरी इसमें शामिल की गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
airtel payments bank smartwatch launched in india check price availability specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X