Home
Gadgets

Airtel Xstream एयरफाइबर वायरलेस होम वाई-फाई डिवाइस लॉन्च, जाने कीमत और ऑफर

Airtel ने सोमवार को 5G प्लस द्वारा संचालित एक फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) पेशकश एयरटेल एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर को लॉन्च करने की घोषणा किया है। Airtel Xstream एयरफाइबर मौजूदा समय में दिल्ली और मुंबई में उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है और यह Jio AirFiber के समान दिखता है जिसे 2022 में लॉन्च किया गया था । दिलचस्प बात यह है कि Jio का AirFiber डिवाइस अभी भी देश में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है।

Airtel Xstream एयरफाइबर वायरलेस होम वाई-फाई डिवाइस लॉन्च

Airtel Xstream AirFiber डिटेल

एयरटेल का कहना है कि पिछले 3-4 सालो में घर पर वाई-फाई तेजी से बढ़ी है और इसकी फाइबर सर्विस के भारत में 34 मिलियन घरेलू कनेक्शन हैं। हालाँकि, अभी भी लाखों लोग ऐसे हैं जिन्हें फाइबर तक पहुंच नहीं मिल पा रही है। एयरटेल एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर देश का पहला 5जी वायरलेस वाई-फाई समाधान है जो "फाइबर-डार्क क्षेत्रों" में उपभोक्ताओं को इंटरनेट प्रदान करेगा।

कंपनी का कहना है कि यह भारत में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र में कनेक्टिविटी समस्या का समाधान करेगा जहां बुनियादी ढांचे तक पहुंच एक चुनौती है। एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर एक प्लग-एंड-प्ले होम इंटरनेट डिवाइस है जिसमें इन-बिल्ट वाई-फाई 6 तकनीक है (जो वाई-फाई 5 राउटर से 50% ज्यादा है ), जो व्यापक इनडोर कवरेज प्रदान करेगा और एक साथ 64 डिवाइस तक कनेक्ट हो सकता है। दावा किया गया है कि एयरटेल एयरफाइबर बेहतर स्पीड, कवरेज, डिवाइस सुरक्षा और बहुत कुछ प्रदान करता है। यह सर्विस एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर ऐप के साथ त्वरित और आसान सेल्फ-इंस्टॉलेशन प्रदान करती है। उपयोगकर्ता उसी एप्लिकेशन के माध्यम से कनेक्शन प्रबंधित कर सकते हैं।

भारत में Airtel Xstream AirFiber की कीमत

एयरटेल एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर सर्विस 799 रुपये प्रति माह पर उपलब्ध है, जो 100 एमबीपीएस तक की स्पीड और अनलिंमटेड इंटरनेट प्रदान करती है। इस प्लान का लाभ 2,500 रुपये की एकमुश्त वापसी योग्य सुरक्षा जमा राशि के साथ छ: महीने की अवधि के लिए लिया जा सकता है।

सर्विस का लाभ उठाने के लिए, दिल्ली और मुंबई के ग्राहकों को किसी भी एयरटेल स्टोर में जाना होगा और एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर का ऑप्शन चुनना होगा। कंपनी का कहना है कि एयरफाइबर कई शहरों में उपलब्ध होगा और चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रीय लेवल पर उपलब्ध होगा। "एयरटेल का कहना है कि सभी एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर डिवाइस "मेक इन इंडिया" कार्यक्रम के तहत भारत में निर्मित किए जाएंगे।

Xstream Airfiber एयरफाइबर कैसे सेटअप करें

1 - अपना एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर सेट करने के लिए, निकटतम एयरटेल स्टोर से एयरफाइबर डिवाइस प्राप्त करें।

2 - फिर, ऐप के जरिए से एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर डिवाइस को रखने के लिए सही स्थान ढूंढें और इसे सेट करें।

3 - क्यूआर कोड को स्कैन करके/अपने डिवाइस पर वाई-फाई नाम का चयन करके अपने डिवाइस को कनेक्ट करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel on Monday announced the launch of Airtel Xstream AirFiber, a Fixed Wireless Access (FWA) offering powered by 5G Plus. Airtel Xstream AirFiber is currently available to consumers in Delhi and Mumbai and looks similar to Jio AirFiber which is slated to launch in 2022.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X