6 इन 1 पॉवर चार्जर, फोन चार्ज करने के साथ लीजिए म्यूजिक का मज़ा
एक के दाम में अगर आपको 6 काम करने वाला गैजेट मिले तो उसे कौन नहीं लेना चाहेगा, ऑडियो सपोर्ट, स्पीकर, LED टॉर्च, FM रेडियो, माइक्रो SD,पॉवर बैंक ये सब अब आप एक ही डिवाइस में पा सकते हैं वो भी बजट प्राइज़ में, जेब्रानिक्स 'Esteem' न सिर्फ एक पॉकेट फ्रेंडली गैजेट है बल्कि इसमें ब्लूटूथ स्पीकर, रेडियो, LED टॉर्च, पॉवर चार्जर जैसे फीचर दिए गए हैं।

कौन-कौन से फीचर मिलते हैं इसमें
Esteem की मदद से आप अपना अपना फ़ोन चार्ज कर सकते हें , LED टॉर्च प्रयोग कर सकते हैं, रेडियो सुन सकते हैं, अपने पसंदीदा गाने सुन सकते हैं म्यूजिक स्ट्रीम कर सकते हैं, SD कार्ड से म्यूजिक का मज़ा ले सकते हैं।
Esteem एक हल्का और पोर्टेबल डिवाइस है जिसमें एक टॉर्च लाइट दी गई है इसकी एर्गोनोमिक डिजाइन कि वजह से इसे पकड़ना आसान है। पॉवर बैंक से चलते हुए आप अपना फोन चार्ज कर सकते हैं जिस में 2000 mah कैपेसिटी की बैटरी दी गई है। वायरलेस स्पीकर से फेवरेट म्यूजिक सुन सकते हें जिस में आप इनबिल्ट माइक से काल भी ले सकते हैं।

ऊपर की ओंर देखें तो इसमें अलग-अलग बटन दिए गए हैं। जिससे आप ब्लू टूथ/LED टॉर्च को ऑन कर सकते हैं और साथ ही साथ आवाज़ को कम ज़्यादा और कॉल को कंट्रोल करने के लिए वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। इसकी एक और खास बात है इसमें दिया गया साइकिल माउंट जो आपको पैक के अंदर मिलता है।

इसे साइकिल हैंडल बार पर लगाकर प्रयोग किया जा सकता है ताकि राम के समय LED टॉर्च को रोशनी के लिए प्रयोग किया जा सके इसके साथ स्पीकर की वजह से रास्ते में म्यूजिक का मज़ा भी ले सकते हैं। अगर आप एफएम रेडियो की जगह अपने पसंद के गाने सुनना चाहते हैं तो एसडी कार्ड स्लॉट की मदद से वो भीी प्ले कर सकते हैं।
अगर आप जेब्रॉनिक्स के 'Esteem'पॉवर चार्जर को खरीदना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट से 1,399 रुपए में खरीद सकते हैं।
सभी फीचर्स पर एक नजर
1- ब्लूटूथ, पॉवर बैंक, एफएम रेडियो
2- माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट
3- कॉल फंक्शन
4- टार्च
5- साइकिल माउंट ऑप्शन
6- स्पीकर
7- 2000 एमएएच बैटरी


Click it and Unblock the Notifications








