बेहद कम कीमत में Alldocube iPlay 50 Mini Tablet लॉन्च, दमदार बैटरी के साथ मिल रहा 8.4 इंच का डिस्प्ले

सस्ते लैपटॉप और टैबलेट निर्माता कंपनी Alldocube ने अपना नया Alldocube iPlay 50 Mini Tablet लॉन्च कर दिया है। इसको कंपनी ने काफी किफायती दाम के साथ पेश किया है। जिसमें यूजर्स को 8.4 इंच की IPS LCD डिस्प्ले और 4,000mAh की बैटरी दी गई है। हालांकि, इससे पहले ही कंपनी ने iPlay 50 और iPlay 50 Pro एंड्रॉयड टैब्स को लॉन्च कर चुकी है। आइए आपको इस लेटेस्ट मिनी टैबलेट के फीचर्स से लेकर कीमत तक की जानकारी विस्तार में बताते हैं।
Alldocube iPlay 50 Mini के स्पेसिफिकेशंस
Alldocube iPlay 50 Mini लैबलेट को 8.4 इंच की IPS LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल, कंट्रास्ट रेशियो 1200:1 और अधिकतम ब्राइटनेस लेवल 320 निट्स के साथ आ रहा है। इस मिनी डिवाइस को Unisoc T606 प्रोसेसर से लैस किया गया है। वहीं इसके स्टोरेज की बात करें तो यूजर्स को इसमें 4GB रैम और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहा है। जिसे यूजर्स अपनी आवश्यकतानुसार माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ा सकते हैं। यह मिनी टैबलेट वाइडवाइन एल1-सर्टिफाइड है। जिसके कारण यह स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर FHD क्वालिटी में कंटेंट को स्ट्रीम करने में सक्षम है।

यह मिनी टैबलेट स्प्लिट स्क्रीन और फोर्स्ड लैंडस्केप मोड प्रोवाइड करता है। वहीं इसकी कनेक्टिविटी की बात की जाए तो आपको इसमें 4जी डाटा, ड्यूल बैंड वाई-फाई, 3.5mm हेडफोन जैक, ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, ब्लूटूथ 5.0 और GNSS का सपोर्ट दिया गया है। इस टैबलेट को पावर देने के लिए कंपनी 10W चार्जिंग का सपोर्ट के साथ 4,000mAh की बैटरी भी दे रही है। आपको बता दें यह लेटेस्ट मिली टैबलेट Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Alldocube iPlay 50 Mini की कीमत
Alldocube iPlay 50 Mini टैबलेट की कीमत की बात करें तो आपको यह $109.99 (लगभग 9,107 रुपये) में मिल सकता है। जिसे यूजर्स AliExpress से खरीद सकते हैं। वहीं चीन में इस टैबलेट की कीमत ¥599 (लगभग 7,037 रुपये) के साथ उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








