Amazfit Active 2 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 10 दिन; कीमत भी है बहुत कम
Amazfit ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Amazfit Active 2 को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टवॉच दो वेरिएंट्स में आती है। स्टैंडर्ड वर्जन और प्रीमियम वर्जन।
प्रीमियम वर्जन में यूजर्स को अधिक प्रीमियम एक्सपीरियंस देने के लिए Sapphire Glass और लेदर स्ट्रैप जैसी खूबियां दी गई हैं। इस स्मार्टवॉच की कीमत कितनी है। आइए जानते हैं।

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Amazfit Active 2 में 1.32 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 466x466 पिक्सल है। यह 60Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे धूप में भी स्क्रीन पर कंटेंट साफ दिखाई देता है। प्रीमियम वर्जन में Sapphire ग्लास का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे स्क्रैच रेसिस्टेंट बनाता है। स्मार्टवॉच में Zepp Coach AI का सपोर्ट दिया गया है जो फिटनेस ट्रेनिंग को ज्यादा स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड बनाता है।
यह वॉच 160 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स को सपोर्ट करती है, जिसमें खास तौर पर HYROX रेस मोड और स्मार्ट स्पोर्ट्स डिटेक्शन जैसे फीचर्स शामिल हैं। जीपीएस, GLONASS, GALILEO और QZSS जैसे 5 सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम से इसमें लोकेशन ट्रैकिंग बेहद सटीक है। अमेजफिट ने इसमें नया BioTracker 6.0 PPG बायोसेंसर भी शामिल किया है, जो हार्ट रेट, SpO2 और स्ट्रेस लेवल को और बेहतर तरीके से मॉनिटर करता है।
अमेजफिट एक्टिव 2 में ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर दिया गया है। यह वॉच Zepp OS 4.5 पर रन करती है और Zepp Flow AI वॉइस कंट्रोल को भी सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें बारोमीटर सेंसर दिया गया है जो ऊंचाई मापने में मदद करता है, और 5ATM वॉटर रेसिस्टेंस इसे स्विमिंग जैसी वॉटर एक्टिविटीज के लिए उपयुक्त बनाता है।
हेवी यूज में 10 दिन का बैकअप
स्मार्टवॉच में To-Do लिस्ट, कैलेंडर रिमाइंडर, कॉल और ऐप नोटिफिकेशन, म्यूजिक व कैमरा कंट्रोल जैसे कई स्मार्ट फीचर्स भी मौजूद हैं। इसमें 270mAh की बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में 10 दिन, हेवी यूज में भी 10 दिन और बैटरी सेवर मोड में 19 दिन तक चल सकती है।
डिजाइन की बात करें तो इसका डायमेंशन 43.9×43.9×9.9mm है और वजन की बात करें तो स्टैंडर्ड वर्जन 29.5 ग्राम और प्रीमियम वर्जन 31.65 ग्राम वजनी है, जिससे यह हाथ में काफी हल्की लगती है।
कीमत और अवेलेबिलिटी
कीमत की बात करें तो Amazfit Active 2 का स्टैंडर्ड वर्जन 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, जबकि प्रीमियम वर्जन जिसमें लेदर स्ट्रैप और Sapphire Glass दिया गया है, उसकी कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टवॉच जल्द ही अमेजन और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।


Click it and Unblock the Notifications








