Home
Gadgets

Amazfit की नई Smartwatch ग्लोबल बाजार में लॉन्च, इन खास फीचर्स से है लैस, जानें कीमत व उपलब्धता

Smartwatch बनाने वाली कंपनी Amazfit ने अपने ग्राहकों के लिए अपना नया स्मार्टवॉच लॉन्च कर दिया है। जिसे Amazfit Bip 5 Unity के नाम से जाना जाएगा। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट वॉच को ग्लोबल बाजार में पेश किया है।

इस वॉच में यूजर्स को 120 स्पोर्ट्स मोड के साथ कई खास फीचर्स मिल रहे हैं। तो आइए आपको इस लेटेस्ट वॉच की कीमत व उपलब्धता के बारे में जानते हैं।

Amazfit की नई Smartwatch ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें कीमत व उपलब्धता

Amazfit Bip 5 यूनिटी के स्पेसिफिकेशंस- इस नए वॉच में आपको 1.91-इंच एलसीडी डिस्प्ले मिलेगी। जो 320 x 280 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें एक स्टेनलेस स्टील फ्रेम दिया गया है, जो इसकी स्टेबिलिटी में सुधार करने का काम करेगी।

Amazfit के नए वॉच Bip 5 Unity में यूजर्स को 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। इसके अलावा इसमें वॉयस कमांड के लिए अमेजन एलेक्सा की फैसलिटी भी दी गई है। इतना ही नहीं यह वॉच स्मार्टफोन एप्प से करीब 70 ऐप्स को सपोर्ट करने में सक्षम है।

Amazfit की नई Smartwatch ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें कीमत व उपलब्धता

हेल्थ ट्रैकिंग के लिए इस स्मार्टवॉच Amazfit के बायोट्रैकर PPG बायोमेट्रिक सेंसर से लैस किय गया है, जो हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन की निगरानी करता है। यह स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग के साथ आ रहा है, यानि कि, 30 मिनट तक 1.5 मीटर तक पानी में डूबे रहने पर भी यह काम करेगा।

बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टवॉच में 300mAh की बैटरी शामिल की गई है, जिसका 5 दिनों तक हेवी इस्तेमाल किया जा सकता है, वहीं 11 दिनों के सामान्य इस्तेमाल और बैटरी-सेवर मोड में 26 दिनों तक इसका उपयोग किया जा सकेगा।

Amazfit की नई Smartwatch ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें कीमत व उपलब्धता

Amazfit Bip 5 की कीमत - इस वॉच को कंपनी ने अभी फिलहाल यूके और यूएस में उपलब्ध कराया है। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो यूके में इसे 59.99 डॉलर और यूएस में इसे 69.99 यूरो के साथ खरीदा जा सकेगा।

जैसा कि, हमने आपको बताया कि, Amazfit ने Bip 5 Unity को ग्लोबली लॉन्च किया गया है, लेकिन अभी अन्य बाजारों के लिए इसकी कीमत तय नहीं की गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
amazfit bip 5 unity smartwatch with 120 sports mode launched globally know price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X